सऊदी अरब ने की ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा की नागरिकता की रद्द, अमेरिका कर रहा है ढूंढने की कोशिश

कुख्यात अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा की सऊदी अरब ने नागरिकता रद्द कर दी है. ये सूचना सरकारी गैजेट के जरिए दी गई. सऊदी अरब सरकार ने ये कदम तब उठाया जब अमेरिकी सरकार ने सऊदी अरब को लादेन के बेटे हमजा के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 7 करोड़ रुपये ऑफर किए थे...

ओसामा बिन लादेन और हमजा बिन लादेन, ( फोटो क्रेडिट - twitter

कुख्यात अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) के बेटे हमजा की सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने नागरिकता रद्द कर दी है. ये सूचना सरकारी गैजेट के जरिए दी गई. सऊदी अरब सरकार ने ये कदम तब उठाया जब अमेरिकी सरकार ने सऊदी अरब को लादेन के बेटे हमजा के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 7 करोड़ रुपये ऑफर किए थे. अमेरिका काफी वक्त से हमजा बिन लादेन (Hamza bin Laden) को ढूंढने की कोशिश कर रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि हमजा अपने पिता के संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) को एक बार फिर खड़ा करने की कोशिश कर रहा है.

हमजा भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहा है. हमजा अपने पिता ओसामा बिन लादेन के बहुत करीब था और उसका झुकाव भी अपने पिता के कामों की ओर था. अमेरिका का कहना है कि हमजा बिन लादेन अलकायदा के नेता के रूप में उभर रहा है. अपने पिता ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद हमजा ने एक वीडियो जारी कर अमेरिका से बदला लेने की बात कही थी. इसलिए अमेरिका को डर है कि हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अमेरिका पर हमला कर सकता है. अमेरिका हमजा को काफी वक्त से ढूंढने की कोशिश कर रहा है. कुछ दिन पहले हमजा के ईरान और अफगानिस्तान में छिपे होने की खबर आई थी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने रखा ओसामा बिन लादेन के बेटे का पता लगाने के लिए 10 लाख डॉलर का इनाम

आपको बता दें साल 2011 में अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के जलालाबाद के ऐबटाबाद में मार गिराया था. ओसामा साल 2001 में न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए हमले का मुख्य आरोपी था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\