एजेंसी न्यूज

संजय राउत जेल से रिहा होने के बाद गए सिद्धि विनायक मंदिर

राज्यसभा सदस्य एवं शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता संजय राउत बुधवार शाम को आर्थर जेल से रिहा होने के शीघ्र बाद भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए यहां प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर गये.

संजय राउत जेल से रिहा होने के बाद गए सिद्धि विनायक मंदिर
संजय राउत (Photo Credits PTI)

मुंबई, नौ नवंबर: राज्यसभा सदस्य एवं शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता संजय राउत बुधवार शाम को आर्थर जेल से रिहा होने के शीघ्र बाद भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए यहां प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर गये. जब संजय राउत मध्य मुंबई में इस प्रसिद्ध मंदिर में गये तब उनके साथ उनके भाई एवं विधायक सुनील राउत एवं पार्टी के अन्य नेता थे. संजय राउत तीन महीने बाद हुए जेल से रिहा, मनी लांड्रिंग मामले में मिली जमानत (Video)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उपनगरीय गोरेगांव में एक आवासीय परियोजना से जुड़े एक धनशोधन मामले में एक अगस्त को संजय राउत (60) को गिरफ्तार किया था. शक्ति प्रदर्शन के लिए शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के सैंकड़ों कार्यकर्ता मध्य में आर्थर रोड जेल के बाहर जुटे थे और उनके हाथों में भगवा झंडे थे.

जेल से संजय राउत की रिहाई के लिए बाट जोह रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की कारों की लंबी कतार थी. जब वह जेल से निकले तब शिवसेना ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने राउत और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पक्ष में नारे लगाये तथा एक -दूसरे को गुलाल लगाया. गले में भगवा पटका लगाये संजय राउत राउत ने हाथ हिलाकर जेल के बाहर खड़े लोगों का अभिवादन किया. वह तीन महीने से अधिक समय से जेल में बंद थे.

संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ही ‘असली’ पार्टी है जिसकी स्थापना दिवंगत बाल ठाकरे ने की थी. उन्होंने कहा कि राज्य का वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य अस्थायी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).