Samruddhi Mahamarg: महाराष्ट्र के समृद्धी महामार्ग पर 31 अगस्त से 7 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक, सिन्नर से इगतपुरी के बीच प्रभावित रहेगा यातायात

समृद्धी महामार्ग पर 31 अगस्त से 7 सितंबर 2026 के बीच सिन्नर से इगतपुरी इंटरचेंज के बीच चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के तहत गेंट्री और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए रोजाना दो घंटे यातायात बंद रहेगा.

Samruddhi Mahamarg

 Samruddhi Mahamarg Traffic Block: हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धी महामार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. महामार्ग पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के तहत अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे और गेंट्री स्थापित करने के लिए 31 अगस्त से 7 सितंबर 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा.

यह ब्लॉक नासिक जिले के अंतर्गत आने वाले सिन्नर इंटरचेंज से इगतपुरी इंटरचेंज के बीच लागू रहेगा. प्रशासन और हाईवे पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा का समय इन बदलावों को ध्यान में रखकर ही तय करें.  यह भी पढ़े:  Samruddhi Expressway Accident: महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, वर्धा के पास कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत; VIDEO

दो चरणों में पूरा होगा गेंट्री लगाने का काम

सुरक्षा कारणों से क्रेन और भारी मशीनरी का इस्तेमाल करते हुए गेंट्री लगाने का काम दो अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा:

ध्यान दें कि 3 सितंबर और 6 सितंबर को महामार्ग पर कोई ट्रैफिक ब्लॉक नहीं रहेगा और यातायात सुचारू रूप से संचालित होगा.

क्या है ITMS प्रणाली और क्यों लिया गया ब्लॉक?

समृद्धी महामार्ग पर ओवरस्पीडिंग रोकने और हादसों में कमी लाने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) स्थापित किया जा रहा है. इस प्रणाली में स्पीड डिटेक्टिंग कैमरे, ऑटोमैटिक ई-चालान सिस्टम और 24 घंटे निगरानी करने वाले स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं.

गेंट्री एक विशाल लोहे का ढांचा होता है जो महामार्ग के ऊपर एक तरफ से दूसरी तरफ फैला रहता है. भारी क्रेन और लोहे के बड़े स्ट्रक्चर को खड़ा करते समय किसी दुर्घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने निर्धारित घंटों के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के तहत यातायात रोकने की अनुमति दी है.

Share Now