Salman khan Death Threat: सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. यह धमकी मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेजी गई, जिसमें एक गाने का जिक्र किया गया है.

Salman Khan (Photo Credits FB)

Salman khan Death Threat: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. यह धमकी मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेजी गई, जिसमें एक गाने का जिक्र किया गया है. बताया गया कि इस गाने में सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दोनों को जोड़ा गया है. धमकी देने वाले ने कहा कि गाना लिखने वाले को जल्द ही गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और वो अब और गाने नहीं लिख पाएंगे. इस संदेश में सलमान खान को खुली चुनौती भी दी गई कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वो गाने के लेखक को बचाकर दिखाएं.

यह धमकी उसी सिलसिले का हिस्सा है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोग पहले भी सलमान खान को धमकियां देते आए हैं.

ये भी पढें: Salman khan Death Threat: ‘अगर जिंदा रहना चाहते हो तो मंदिर जाकर माफी मांगो या 5 करोड़ दो, सलमान खान को फिर मिली लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी

दरअसल, 1998 के काले हिरण शिकार मामले के चलते बिश्नोई और उसके सहयोगियों ने सलमान को लगातार निशाना बनाया है. इस मामले में बिश्नोई ने पहले भी सार्वजनिक रूप से अभिनेता के खिलाफ बयान दिए थे और उनके ऊपर हमला करने की धमकियां दी थीं. उधर, मुंबई पुलिस फिलहाल एक और मामले की भी जांच कर रही है, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान को 50 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है.

यह कॉल बांद्रा पुलिस को की गई थी और इसका पता रायपुर स्थित वकील फैजान खान के फोन से लगाया गया. फैजान का कहना है कि उनका फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था और उन्हें किसी साजिश का शक है. पुलिस ने दोनों ही मामलों को गंभीरता से लिया है और जांच में जुटी हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड