Fact Check: जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में ड्रोन दिखने और धमाकों की अफवाहें निकलीं झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई; फर्जी खबरों से रहें सावधान
सोशल मीडिया पर एक बार फिर फर्जी खबरों का बाजार गर्म है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के बाड़मेर से जुड़ी कुछ अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं. कहीं ड्रोन देखे जाने की बात हो रही है, तो कहीं धमाकों की.
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक बार फिर फर्जी खबरों का बाजार गर्म है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के बाड़मेर से जुड़ी कुछ अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं. कहीं ड्रोन देखे जाने की बात हो रही है, तो कहीं धमाकों की. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. PIB Fact Check ने इन सभी दावों को झूठा बताया है. जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में ड्रोन देखे जाने की खबरों पर PIB ने साफ कहा है कि यह पूरी तरह फर्जी है. वहां कोई भी ड्रोन गतिविधि नहीं देखी गई है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसी भ्रामक खबरों से बचें और सिर्फ आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें.
इसी तरह, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारी धमाके हुए हैं. लेकिन PIB Fact Check ने इस पर भी मोहर लगाई है कि यह दावा भी झूठा है. न तो वहां कोई धमाका हुआ है और न ही ऐसी कोई घटना दर्ज की गई है.
क्या जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में ड्रोन देखे गए हैं?
उधमपुर में भारी विस्फोट होने के दावा फर्जी
बाड़मेर में ड्रोन को मार गिराने की पोस्ट भी फेक निकली
बाड़मेर में ड्रोन को मार गिराने की खबर फर्जी
इसके अलावा राजस्थान के बाड़मेर से जुड़ी एक और खबर वायरल हो रही है कि सेना ने वहां एक ड्रोन मार गिराया है. इस दावे को भी जिला प्रशासन ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. प्रशासन का साफ कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और लोग अफवाहों से बचें.
सरकार और प्रशासन ने एक बार फिर सभी से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को बिना जांचे-परखे आगे न बढ़ाएं. सही जानकारी के लिए केवल सरकारी और आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करें.
झूठी खबरों और दावों से बचें
ऐसी झूठी खबरें समाज में डर और अफरा-तफरी फैलाने के लिए फैलाई जाती हैं. इसलिए जरूरी है कि हम ऐसे किसी भी दावे पर आंख बंद करके भरोसा न करें.