RBI to withdraw Rs 2,000 Currency Notes: आरबीआई का बड़ा फैसला, 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत 2 हजार के नोट वापस लेगी
भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपये के नोट पर बैन लगा दिया है. भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों को सलाह दी है कि 2000 रुपये के मूल्य के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दिया जाए.
RBI to withdraw Rs 2,000 Currency Notes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत एक बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपये के नोट पर बैन लगा दिया है. आरबीआई के अनुसार, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों को सलाह दी है कि 2000 रुपये के मूल्य के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दिया जाए. भारतीय रिजर्व बैंक के इस फैसले के बाद लोग 30 सितंबर 2023 तक इस नोट को बैंक से बदल सकेंगे. आरबीआई के मुताबिक 23 मई से एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपए तक नोट बदला जा सकेगा.
बता दें कि इससे पहले रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद 2000 रुपये के नोट को जारी किया था. जिसे अब आरबीआई क्लीन नोट पॉलिसी के तहत बदलने जा रही है. यानी यह नोट अब नहीं छपेगी.
Tweet:
Reserve Bank of India has advised banks to stop issuing Rs 2000 denomination banknotes with immediate effect though banknotes in Rs 2000 denomination will continue to be legal tender. https://t.co/yLWWpyuahL pic.twitter.com/kPTMqlm1XD
— ANI (@ANI) May 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

