News

Betul Railway Station: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में बुजुर्ग गिरा, RPF जवान ने तुरंत दौड़कर बाहर खींचा, मौत के मुंह से बचाई जान, बैतूल का वीडियो आया सामने; VIDEO

चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में कई लोग रोजाना हादसे के शिकार हो जाते है.तो कई बार मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों की सतर्कता के कारण लोगो की जान बच भी जाती है. ऐसी ही एक घटना बैतूल रेलवे स्टेशन से सामने आई है.

Betul Railway Station: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में बुजुर्ग गिरा, RPF जवान ने तुरंत दौड़कर बाहर खींचा, मौत के मुंह से बचाई जान, बैतूल का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@ATVNATIONAL)

बैतूल, मध्य प्रदेश: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में कई लोग रोजाना हादसे के शिकार हो जाते है.तो कई बार मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों की सतर्कता के कारण लोगो की जान बच भी जाती है. ऐसी ही एक घटना बैतूल रेलवे स्टेशन से सामने आई है. जहांपर एक बुजुर्ग को पता ही नहीं चल पाया कि ट्रेन शुरू हो चुकी है और उन्होंने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया और इसी दौरान वे नीचे गिर पड़े, समय रहते मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने बुजुर्ग को पकड़ा और उन्हें बाहर खींचा. जिसके कारण बुजुर्ग की जान बच गई. यह घटना उस वक्त हुआ जब हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस बैतूल रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही थी. बुजुर्ग यात्री ने जैसे ही ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, वह संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा. प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल सत्यप्रकाश ने तुरंत दौड़कर उसे ऊपर खींच लिया.

यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @ATVNATIONAL नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफॉर्म पर गिरा युवक, करीब 500 मीटर तक घसीटा गया; बाल-बाल बची जान

चलती ट्रेन से नीचे गिरा बुजुर्ग

जवान ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान

आरपीएफ बैतूल के प्रभारी राजेश बनकर ने बताया कि सत्यप्रकाश नामक जवान ने अपनी ड्यूटी से कहीं आगे बढ़कर साहस दिखाया. हादसे के वक्त ट्रेन ने गति पकड़ ली थी, लेकिन सत्यप्रकाश ने बिना देर किए बुजुर्ग को खींच लिया. इस प्रयास में वे खुद भी फिसल गए, मगर यात्री का हाथ नहीं छोड़ा.

मोबाइल में व्यस्त था बुजुर्ग

बुजुर्ग की पहचान नागपुर निवासी राकेश कुमार जैन के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वे भोपाल से नागपुर जा रहे थे और ट्रेन के आने पर कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरकर मोबाइल पर व्यस्त हो गए थे. ट्रेन के चलने का उन्हें ध्यान नहीं रहा.जब देखा कि ट्रेन चल रही है, तो जल्दी में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन असंतुलन के कारण गिर पड़े.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).