Ritu Tawde Bomb Threat: '15 अगस्त से पहले मुंबई में होगा धमाका', मुंबई की महापौर रितु तावड़े को फिर मिला धमकी भरा ई-मेल
हाल के दिनों में महापौर आवास के नवीनीकरण से जुड़े टेंडर को लेकर भी रितु तावड़े चर्चा में रही थीं. विपक्ष ने करीब 2.89 करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर सवाल उठाए थे. हालांकि बाद में रितु तावड़े ने स्पष्ट किया था कि यह कार्य वास्तव में रानी बाग से संबंधित था और महापौर आवास का उल्लेख गलती से टेंडर में आ गया था. इसके बाद उन्होंने विवादित टेंडर वापस लेने के निर्देश दिए थे.
Ritu Tawde Bomb Threat: मुंबई की महापौर रितु तावड़े को एक बार फिर बम धमाके की धमकी वाला ई-मेल मिला है. इस ई-मेल में महापौर कार्यालय, मुंबई मेट्रो, स्कूलों और शेयर बाजार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. साथ ही दावा किया गया है कि 15 अगस्त से पहले मुंबई में बड़ा विस्फोट किया जाएगा. धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और साइबर सेल अलर्ट मोड पर आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. Mumbai Mayor Ritu Tawde Bomb Threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी मुंबई पुलिस
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ई-मेल महापौर रितु तावड़े के आधिकारिक ई-मेल पते पर भेजा गया. इसमें महापौर कार्यालय, मुंबई मेट्रो, स्कूलों और शेयर बाजार को निशाना बनाने की बात कही गई है. ई-मेल में 15 अगस्त से पहले मुंबई में धमाका करने का दावा किया गया है. इसके अलावा कुछ नारे और कुछ व्यक्तियों के नाम भी लिखे गए हैं. मेल में लोगों को बच्चों को स्कूल न भेजने और मेट्रो से यात्रा न करने की चेतावनी भी दी गई है.
Mumbai Mayor Receives Fresh Bomb Threat
- Threat email targets schools, metro, stock exchange
- Email claims blasts before August 15
- Pro-Khalistan slogans feature in email
- Third threat email sent to Mayor Ritu Tawde
- Mumbai Police, Cyber Cell launch joint probe
- Cyber…
— TIMES NOW (@TimesNow) August 7, 2026
जांच में जुटी मुंबई पुलिस
धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. साइबर पुलिस ई-मेल के आईपी एड्रेस, स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी के पीछे की मंशा क्या है और क्या इसमें कोई वास्तविक खतरा मौजूद है.
पहले भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी महापौर रितु तावड़े को धमकी भरा ई-मेल मिला था. उस समय ई-मेल में महापौर के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. उस मामले की भी पुलिस ने जांच शुरू की थी.
हाल ही में विवादों में भी रहा था नाम
हाल के दिनों में महापौर आवास के नवीनीकरण से जुड़े टेंडर को लेकर भी रितु तावड़े चर्चा में रही थीं. विपक्ष ने करीब 2.89 करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर सवाल उठाए थे. हालांकि बाद में रितु तावड़े ने स्पष्ट किया था कि यह कार्य वास्तव में रानी बाग से संबंधित था और महापौर आवास का उल्लेख गलती से टेंडर में आ गया था. इसके बाद उन्होंने विवादित टेंडर वापस लेने के निर्देश दिए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2026 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

