मणिपुर में लोकतांत्रिक सरकार की वापसी: युमनाम खेमचंद सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राष्ट्रपति शासन हटा (Watch Video)

मणिपुर में लगभग एक साल बाद राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है. भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. उनके साथ नेमचा किपगेन ने पहली महिला कुकी-जो उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला.

युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली (Photo Credits: X)

इम्फाल: मणिपुर (Manipur) में राजनीतिक अनिश्चितता का अंत करते हुए बुधवार, 4 फरवरी 2026 को नई सरकार का गठन हो गया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युमनाम खेमचंद सिंह (Yumnam Khemchand Singh) ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.  इम्फाल के लोक भवन में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला (Ajay Kumar Bhalla) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी 2025 से लागू राष्ट्रपति शासन को हटाने की औपचारिक अधिसूचना जारी की थी. यह भी पढ़ें: Yumnam Khemchand Singh: कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? मार्शल आर्ट्स के मास्टर जो बनेंगे मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री

ऐतिहासिक कैबिनेट: पहली महिला कुकी उपमुख्यमंत्री

नई सरकार की संरचना को राज्य में शांति और सामंजस्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री के साथ-साथ दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली:

युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

राष्ट्रपति शासन का अंत और नई शुरुआत

मणिपुर में मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद पैदा हुए संवैधानिक संकट के कारण एन. बीरेन सिंह ने फरवरी 2025 में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था.

अनुच्छेद 356(2) के तहत राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद अब राज्य की कमान फिर से निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथ में आ गई है. नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को सभी समुदायों के बीच एक 'पुल' बनाने वाले नेता के रूप में देखा जाता है. यह भी पढ़े: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटा: युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए मुख्यमंत्री, निर्वाचित सरकार की बहाली के लिए गृह मंत्रालय की अधिसूचना जारी

नई सरकार के सामने मुख्य चुनौतियां

62 वर्षीय मुख्यमंत्री खेमचंद के नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) सरकार के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं:

Share Now

\