Jaunpur Shocker: जौनपुर में रिटायर युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव की हत्या, स्कूटी से शव फेंकते दिखे आरोपी; CCTV में कैद हुई वारदात

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां रिटायर जिला युवा कल्याण अधिकारी की हत्या कर दी गई. रविवार सुबह उनका शव शहर के वाजिदपुर तिराहे के पास एक रेस्टोरेंट के सामने पड़ा मिला.

Photo- @shaileshvermasp/X

Jaunpur Shocker: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां रिटायर जिला युवा कल्याण अधिकारी की हत्या कर दी गई. रविवार सुबह उनका शव शहर के वाजिदपुर तिराहे के पास एक रेस्टोरेंट के सामने पड़ा मिला. इस पूरे मामले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक महिला और एक युवक स्कूटी पर शव लेकर आते हैं और सड़क किनारे फेंककर चले जाते हैं. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच जाता है. पुलिस को सूचना दी जाती है, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है.

घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाजिदपुर इलाके की है.

ये भी पढें: Jaunpur Video: जौनपुर के जिला हॉस्पिटल में किन्नरों का हंगामा, अर्धनग्न हालत में डॉक्टर और कर्मचारी को जमकर पीटा, वीडियो आया सामने

जौनपुर में पूर्व युवा कल्याण अधिकारी की हत्या

CCTV फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान रामकृपाल यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खुटहन थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के रहने वाले थे. वह जौनपुर शहर के सुंदर नगर इलाके में रहते थे और कुछ साल पहले जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे. इस हत्या की प्रथम दृष्टया वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इसे सुनियोजित हत्या माना जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

कांग्रेस ने लॉ एंड आर्डर पर उठाए सवाल

इस घटना को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेता नदीम जावेद ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जौनपुर में पूर्व अधिकारी की नृशंस हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है. अपराधियों में डर खत्म हो चुका है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. सरकार को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.”

Share Now

संबंधित खबरें

Patna News Today: पटना में आज कैसा रहेगा मौसम? गंगा ब्रिज उद्घाटन से लेकर लालू यादव के स्वास्थ्य तक, यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें एक नजर में

Mumbai News Today: मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम? लोकल ट्रेन हिंसा से लेकर धारावी पुनर्विकास के लिए BEST डिपो को BMC की मंजूरी तक, यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

भागलपुर की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? जगन्नाथ रथयात्रा, श्रावणी मेला ट्रेनें और गंगा कटाव का खतरा समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

चेन्नई लेटेस्ट न्यूज 17 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना, सीएम विजय का शपथ ग्रहण, ड्रोन प्रतिबंध और निगम में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई समेत पढ़ें शहर की अन्य बड़ी खबरें