Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला! ऑपरेशन सिंदूर के तहत PoK में 9 आतंकी ठिकानों को किया तबाह
भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. तीनों सेनाओं ने मिलकर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों के अड्डों को पूरी तरह तबाह कर दिया. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है और सभी स्कूल व उड़ानें बंद कर दी गई हैं.
Air Strikes in Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत ने अपने इरादों को स्पष्ट करते हुए जो किया, वह सिर्फ जवाब नहीं था, बल्कि एक चेतावनी थी—"अब हर गोली का जवाब बम से दिया जाएगा." सोमवार की रात भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ अपना अब तक का सबसे गुप्त और खतरनाक ऑपरेशन—‘ऑपरेशन सिंदूर’ अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भी 9 बड़े आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया.
आधी रात का कहर: जब भारतीय जेट्स ने आग बरसाई
रात करीब 1:30 बजे, मिराज-2000 और सुखोई-30MKI जैसे फाइटर जेट्स ने बहावलपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद, सियालकोट, बाग, चक अमरू जैसे इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों को निशाना बनाया. बमबारी इतनी सटीक थी कि एक भी आतंकी सुरक्षित नहीं बचा. POK की घाटियों में सिर्फ भारतीय बमों की गूंज सुनाई दी और पाकिस्तानी राडार सिस्टम अंधे साबित हुए.
Prime Minister Narendra Modi is constantly monitoring Operation Sindoor throughout the night. The strike on all nine targets is successful: Sources to ANI pic.twitter.com/7ICP5BJNR6
— ANI (@ANI) May 6, 2025
तीनों सेनाओं का प्रहार
‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एयरस्ट्राइक नहीं था—यह भारत की थल, जल और वायु सेनाओं का संयोजन था. मिसाइल हमले, जासूसी ड्रोन, और सीमा पार सटीक इंटेलिजेंस ने इसे इतिहास के सबसे सफल सैन्य अभियानों में शामिल कर दिया है.
पीएम मोदी ने ली हर सेकंड की रिपोर्ट, पूरे विश्व को दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस ऑपरेशन की हर मिनट निगरानी की और अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब सहित कई देशों को भारतीय कदमों की जानकारी दी. भारत ने स्पष्ट कर दिया कि अब आतंक को पालने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा.
BREAKING:
First video of Indian missiles striking Pakistan.
This missile struck a mosque in Bahawalpur belonging to Maulana Masood Azhar
He’s the founder & leader of the Islamist terrorist organization Jaish-e-Mohammed (JeM) which is mainly focused on attacks in Indian Kashmir pic.twitter.com/IC7iJTXHEq
— Visegrád 24 (@visegrad24) May 6, 2025
पाकिस्तान में दहशत का आलम
- स्कूल बंद
- हवाई अड्डे ठप
- फ्लाइट्स कैंसिल
- सुरक्षा समिति की आपात बैठकें
- PM शहबाज शरीफ घबराए
इस्लामाबाद से लाहौर तक डर का ऐसा माहौल है कि पाकिस्तान को अब अपने ही गढ़ में आतंकी ठिकानों की कीमत चुकानी पड़ रही है.
अब दुनिया जान चुकी है कि भारत की चुप्पी कमजोरी नहीं, रणनीति होती है. लेकिन जब भारत गुस्से में आता है, तो दुश्मन का नक्शा तक हिल जाता है. ऑपरेशन सिंदूर एक संदेश है—भारत अब बात नहीं करता, सीधे वार करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 05:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

