RBI Penalty On Banks: रिजर्व बैंक ने SBI समेत इन 3 बैंकों पर लगाया भारी भरकम जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन सरकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है. इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इंडियन बैंक (Indian Bank) और पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) शामिल है.
मुंबई, 25 सितंबर: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन सरकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है. इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इंडियन बैंक (Indian Bank) और पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) शामिल है. भारतीय रिजर्व बैंक ने दिशानिर्देशों से जुड़े प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंडियन बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के इन तीन बैंकों पर जुर्माना लगाया है. India WPI Inflation: थोक मुद्रास्फीति में लगातार पांचवे माह गिरावट, अगस्त में शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे.
केंद्रीय बैंक ने सोमवार को बयान में कहा कि एसबीआई पर 1.3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह मौद्रिक दंड ‘ऋण और अग्रिम - वैधानिक और अन्य प्रतिबंध’ और समूह के भीतर लेन-देन तथा कर्ज के प्रबंधन पर जारी निर्देशों के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है.
आरबीआई ने एक अन्य बयान में कहा कि ‘ऋण और अग्रिम - वैधानिक और अन्य प्रतिबंध’, केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) और ‘भारतीय रिजर्व बैंक (जमा पर ब्याज दर) निर्देश, 2016 के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर इंडियन बैंक पर 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
इसके अलावा, पंजाब एंड सिंध बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष योजना के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है.
केंद्रीय बैंक ने फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लि. पर भी 8.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में धोखाधड़ी रोकने से जुड़े कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने को लेकर जुर्माना लगाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

