Gallantry Awards For Bravery: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कार के नामों का ऐलान, ऑर्म्ड फोर्स के 93 जवानों को वीरता और 11 को मरणोपरांत सम्मान
सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 कर्मियों को 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई जिनमें 11 को मरणोपरांत सम्मान दिया गया है. इन पुरस्कारों में दो कीर्ति चक्र (एक मरणोपरांत), 14 शौर्य चक्र (तीन मरणोपरांत), सेना पदक (वीरता), 66 सेना पदक, दो नौसेना पदक (वीरता) और आठ वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं.
Gallantry Awards For Bravery: सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 कर्मियों को 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई जिनमें 11 को मरणोपरांत सम्मान दिया गया है. इन पुरस्कारों में दो कीर्ति चक्र (एक मरणोपरांत), 14 शौर्य चक्र (तीन मरणोपरांत), सेना पदक (वीरता), 66 सेना पदक, दो नौसेना पदक (वीरता) और आठ वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं.
इसके अलावा राष्ट्रपति ने 305 रक्षा अलंकरणों (डेकोरेशन) को भी मंजूरी दी. इनमें 57 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, एक सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) बार, 43 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 8 नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 15 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), चार बार विशिष्ट सेवा पदक और 132 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं. यह भी पढ़े: Padma Awards 2025: गणतंत्र दिवस से पहले 139 पद्म पुरस्कारों के नामों का ऐलान, लोक गायिका शारदा सिन्हा, और सुजुकी मोटर के पूर्व CEO ओसामु सुजुकी होंगे पद्म विभूषण से सम्मानित, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
कीर्ति चक्र प्राप्त करने वाले सैनिकों में मेजर मंजीत (पंजाब, आरआर) और नायक दिलवर खान (मरणोपरांत, आरआर) शामिल हैं.
शौर्य चक्र प्राप्त करने वाले कर्मियों में मेजर आशीष दहिया (इंजीनियरिंग, आर्मी), मेजर कुणाल (आर्मी), मेजर सतेंदर धनखड़ (आर्मी), कैप्टन दीपक सिंह (आर्मी), सहायक कमांडेंट एशेंथुंग किकोन (आर्मी), सूबेदार विकास तोमर (आर्मी), सूबेदार मोहन राम (आर्मी), हवलदार रोहित कुमार (मरणोपरांत, आर्मी), हवलदार प्रकाश तमांग (आर्मी), फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस (वायु सेना), कॉर्पोरल दाभी संजय हिफ्फाबाई (वायु सेना), विजयन कुट्टी जी. (मरणोपरांत, बीआरडीबी), विक्रांत कुमार (डिप्टी कमांडेंट, सीआरपीएफ, गृह मंत्रालय) और जेफरी हिंगचुल्लो (इंस्पेक्टर, सीआरपीएफ, गृह मंत्रालय) शामिल हैं.
युद्ध सेवा के लिए बार टू सेना पदक (वीरता) लेफ्टिनेंट कर्नल केएच शेम (आर्मी) को मिला
सेना पदक (वीरता) प्राप्त करने वालों में लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र भिरोरिया (आर्मी), लेफ्टिनेंट कर्नल संतोष कुमार यादव (आर्मी), लेफ्टिनेंट कर्नल असीम अलघ (आर्मी), लेफ्टिनेंट कर्नल विजय गुलेरिया (आर्मी), लेफ्टिनेंट कर्नल देवरेड्डी राहुल राव (आर्मी), लेफ्टिनेंट कर्नल आशुतोष आशीष (आर्मी), मेजर आशीष खंडका (आर्मी), मेजर रविन फौगाट (आर्मी), मेजर राहुल रोका (आर्मी), मेजर सुश्रुजेन पंगेइजम (आर्मी), मेजर आशुतोष कुमार यादव (आर्मी), मेजर मान सिंह ग्रेवाल (आर्मी), मेजर प्रतीक कुमार पांडे (आर्मी), मेजर अनुराग सवार्नी (आर्मी), मेजर राजेंद्र सिंह (आर्मी), मेजर अरमान सिंह शेखावत (आर्मी), मेजर अर्चित इंदुरकर (आर्मी), मेजर आदित्य सिंह (आर्मी), मेजर अक्षय कुमार (आर्मी), मेजर संदीप भट्ट (आर्मी), मेजर आदित्य प्रताप सिंह बघेल (आर्मी), मेजर अरुण कुमार (आर्मी), मेजर आलोक जायसवाल (आर्मी), मेजर रवीन्द्र भट्ट (आर्मी), मेजर ओजस्वी शर्मा (आर्मी), कैप्टन दुष्यन्त सिहाग (आर्मी), कैप्टन संगम दीक्षित (आर्मी), कैप्टन अभिषेक राज (आर्मी), कैप्टन सप्तर्षि चक्रवर्ती (आर्मी), कैप्टन ब्रिजेश थापा (आर्मी), कैप्टन रोहित भागचंदानी (आर्मी), लेफ्टिनेंट मोहम्मद वसीम (आर्मी), सूबेदार सुनील दत्त (आर्मी), सूबेदार शिव चरण चिक बराक (आर्मी), सूबेदार जी रघुवरन (आर्मी), रज्जाक अली खान (आर्मी), नायब सूबेदार उकलीकर शंकर बासप्पा (आर्मी), नायब सूबेदार बाबू राम (आर्मी), हवलदार गुरप्रीत सिंह (आर्मी), हवलदार कोक्कु राजेश (आर्मी), हवलदार दुबे जगदीश चंद्र नरोत्तम (आर्मी), हवलदार ठाकुर बहादुर आले मगर (आर्मी), हवलदार पेम्बा शेरिंग भूटिया (आर्मी), नायक थान सिंह (आर्मी), नायक अक्षय सेन (आर्मी), नायक कवलजीत सिंह (आर्मी), नायक अनिल राणा (आर्मी), नायक राहुल सिंह नागी (आर्मी), नायक सुरेश यादव (आर्मी), नायक सतीश रे (आर्मी), नायक गौतम राजवंशी (आर्मी), नायक कुलदीप सिंह (आर्मी), नायक प्रभाकर प्रधान (आर्मी), नायक मनीष गुरुंग (आर्मी), लांस नायक रोमन प्रधान (आर्मी), लांस नायक आदर्श पी (मरणोपरांत, आर्मी), लांस नायक राजेश चंद (आर्मी), लांस नायक पृथ्वी (आर्मी), लांस नायक स्टैनज़िन टार्गियास (मरणोपरांत, आर्मी), लांस नायक समतान गुरमेठ (आर्मी), सिपाही नरोत्तम (आर्मी), सिपाही दर्रे पुलैया (आर्मी), सिपाही मोहित सिंह ऐरी (आर्मी), शैलेन्द्र सिंह (आर्मी), अनिल कुमार (आर्मी) और म्हासे जगदीश मधुकर (आर्मी) शामिल हैं।
नौ सेना (वीरता) पदक प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट कमांडर सौरभ मलिक और लेफ्टिनेंट कमांडर सत्यम सिंह हैं.
वायु सेना (वीरता) पदक प्राप्त करने वाले ग्रुप कैप्टन अंकित राज सिंह, विंग कमांडर अक्षय सक्सेना, विंग कमांडर अंकित सूद, विंग कमांडर दुष्यंत सिंह राठौड़, विंग कमांडर जूड जोसेफ परेरा, स्क्वाड्रन लीडर प्रथमेश डी डोंगरे, फ्लाइट लेफ्टिनेंट तरुण नायर, और कॉर्पोरल विक्की पहाड़े (संचार तकनीशियन, वायु सेना) हैं,
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

