देश

हैदराबाद: रिश्तेदार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 3 साल तक नाबालिग लड़की के साथ करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. एक नाबालिग लड़की अपने एक रिश्तेदार और कुछ युवाओं द्वारा पिछले तीन सालों से अक्सर दुष्कर्म का शिकार होती रही. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

हैदराबाद: रिश्तेदार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 3 साल तक नाबालिग लड़की के साथ करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर. (Photo Credit : फाइल फोटो )

हैदराबाद:  हैदराबाद (Hyderabad) से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. एक नाबालिग लड़की अपने एक रिश्तेदार और कुछ युवाओं द्वारा पिछले तीन सालों से अक्सर दुष्कर्म का शिकार होती रही. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पीड़िता के रिश्तेदारों द्वारा रविवार को पुलिस स्टेशन के बाहर धरना देने के बाद हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार (Anjani Kumari) ने मामले की जांच को सहायक पुलिस आयुक्त के. श्रीदेवी को सुपुर्द कर दिया. पीड़िता के रिश्तेदारों ने मामले में एक आरोपी को गवाह बनाने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने विरोध के बाद मामले के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता, जो अब 16 साल की है और 12वीं कक्षा की छात्रा है, उसने आरोप लगाया कि उसके द्वारा पहले से ही नामजद किए गए चार आरोपियों के अलावा सात और लोग भी अपराध में शामिल हैं. कुमार ने कहा, "लड़की ने कुछ और नाम भी दिए थे. उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कोई भी नहीं बच पाएगा."

24 दिसंबर को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अपने ही रिश्तेदार द्वारा 2015 में वह दुष्कर्म का शिकार हुई और यह सिलिसला लगातार चलता रहा. उसके रिश्तेदार के दोस्त भी इस अपराध में शामिल हो गए. पीड़िता का रिश्तेदार राजेश मुड्डा उर्फ राजू मुरली नगर में लड़की के परिवार के साथ रहता था.

यह भी पढ़ें: अकेली लड़की देख राहगीर ने हजारीबाग जंगल में किया दुष्कर्म, दोषी फरार

उसने नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल फोन पर लड़की की नग्न तस्वीरें और वीडियो भी ले ली. राजू जो बाद में दूसरे घर में रहने चला गया, उसने अपने दोस्तों को इस बारे में बताया और उनके साथ तस्वीरें और वीडियो भी साझा कीं. शुभम व्यास, अभिजीत और अन्य ने इसका इस्तेमाल लड़की को ब्लैकमेल करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए किया. इन लोगों ने लड़की का गर्भपात कराने के लिए उसे गोलियां भी दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2019 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).