देश

Rekha Gupta Delhi Schools Inspection: आईएसबीटी में गंदगी देख सीएम रेखा गुप्ता को आया गुस्सा, कर्मचारियों से किया नए ऑफिस का वादा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 'कूड़े से आजादी अभियान' की शुरुआत की. यह अभियान अगले एक महीने तक दिल्ली भर में चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने खुद परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया.

Rekha Gupta Delhi Schools Inspection: आईएसबीटी में गंदगी देख सीएम रेखा गुप्ता को आया गुस्सा, कर्मचारियों से किया नए ऑफिस का वादा

नई दिल्ली, 1 अगस्त : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी से 'कूड़े से आजादी अभियान' की शुरुआत की. यह अभियान अगले एक महीने तक दिल्ली भर में चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने खुद परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान में हिस्सा लिया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी के कार्यालय की स्थिति का भी जायजा लिया.

उन्होंने साफ-सफाई और वहां मौजूद सुविधाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारी जिस स्थिति में काम कर रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुस्से में कहा, “अगर हमारे अधिकारी ऐसी परिस्थितियों में काम करेंगे, तो इससे किसी का क्या भला होगा? यहां से पानी टपक रहा है और वहां एक अधिकारी की कुर्सी रखी है. यह एक शिक्षित सरकार का राज्य है, लेकिन यहां ऐसा फर्नीचर और कामकाज का माहौल है, जहां लोगों से बेहतर काम की उम्मीद की जाती है. क्या हमने इन अधिकारियों को जान गंवाने के लिए रखा है?” यह भी पढ़ें : Ghostlighting: डेटिंग का एक नया और खतरनाक ट्रेंड है घोस्टलाइटिंग, ये संकेत बताते हैं कि कोई ‘घोस्टलाइटर’ आपको कमजोर करने की कर रहा है कोशिश

उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि ऐसी जरूरी सरकारी कमेटी को इस हालत में काम करना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि पिछली सरकारें केवल अपने लिए ऐशो-आराम के महल बनाती रहीं, लेकिन कर्मचारियों के लिए बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दी गईं.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब सरकार दिल्ली के सभी विभागों के लिए एक नया सचिवालय बनाएगी, ताकि सभी सरकारी काम एक ही स्थान से संचालित किए जा सकें. रेखा गुप्ता ने कहा, "हम अपने सारे विभागों के लिए नया कार्यालय बनाएंगे, अच्छे वर्कस्टेशन देंगे, ताकि अधिकारी अच्छा काम कर सकें. हम एक ऐसा आधुनिक सचिवालय बनाएंगे, जहां पर हर विभाग को उचित जगह मिले और कर्मचारी बेहतर माहौल में काम कर सकें. आज से ही हम इसकी प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. जगह की तलाश की जाएगी कि कहां यह नया सचिवालय बनाया जा सके."

उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपने कर्मचारियों को ऐसी बुरी स्थिति में छोड़कर नहीं बैठ सकती. अब बदलाव का समय है और राजधानी दिल्ली को कूड़े से भी आज़ादी दिलाने का समय है. आने वाले दिनों में सरकार न सिर्फ सफाई पर ध्यान देगी बल्कि कर्मचारियों को सम्मानजनक और सुरक्षित कार्यस्थल भी मुहैया कराएगी. सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "बड़े बदलाव की शुरुआत हमेशा अपने घर से ही करनी होती है और हमने यही किया है. महिला एवं बाल विकास विभाग से दिल्ली को कूड़े से मुक्त अभियान की विधिवत शुरुआत की गई है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2025 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).