देश

Government Jobs: राइट्स लिमिटेड में निकली साइट इंजीनियर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने साइट इंजीनियर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (फाइनेंस) के पदों पर भर्ती निकाली है.

Government Jobs: राइट्स लिमिटेड में निकली साइट इंजीनियर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी
प्रतीकात्मक (Photo credits: Pixabay)

Government Jobs: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने साइट इंजीनियर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (फाइनेंस) के पदों पर भर्ती निकाली है. नेटवर्क 18 न्यूज में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस भर्ती के तहत कुल 32 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

आवेदन लिंक:

RITES Recruitment 2024 Apply Link

योग्यता: इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके उम्मीदवार के पास ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई संबंधित योग्यता होनी चाहिए. तभी वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Government Job: दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 10वीं-12वीं पास जल्दी करें आवेदन, यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी पूरी डीटेल

सेलेक्शन प्रक्रिया: कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. वॉक-इन इंटरव्यू पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 12-04-2024,15-04-2024 और 16-04-2024 को आयोजित किए जाएंगे.

सैलरी: इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवार को हर महीने 35304 रुपये तक सैलरी मिल सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).