UP: लिफ्ट देकर टीचर के साथ किया रेप, वीडियो भी बनाया, अब धर्म बदलकर निकाह करने का बना रहा दबाव
आरोपी ने शिक्षिका से कहा "मैं तुम्हें घर छोड़ दूंगा." इसके बाद आमिर ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित एक मकान में ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ रेप किया. इतना ही नहीं उसने शिक्षिका का अश्लील वीडियो भी बना लिया.
शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र की शिक्षिका ने गैर समुदाय के युवक पर रेप (Rape) करने, वीडियो (Video) बनाने और धर्म परिवर्तन कर शादी करेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने चौक कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद मकदमा दर्ज कराया गया है. पीड़िता ने मामले मे पांच लोगों को नामजद किया है. Jharkhand Shocker: रांची में कार में खींचकर नाबालिग से गैंगरेप, पांच छात्र गिरफ्तार
शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है. पीड़िता के मुताबिक स्कूल में में गांव का आमिर आता जाता था, इसलिए वह उसे जानती पहचानती थी. टीचर चार मई को अपने स्कूल से किराए वाली गाड़ी से बरेली मोड़ पर उतरी. जैसे ही वह ई-रिक्शा पर बैठने के लिए बढ़ी. तभी वहां आमिर बिना नंबर प्लेट की बोलेरो गाड़ी लेकर आ गया.
आमिर ने शिक्षिका से कहा "मैं तुम्हें घर छोड़ दूंगा." इसके बाद आमिर ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित एक मकान में ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ रेप किया. इतना ही नहीं उसने शिक्षिका का अश्लील वीडियो भी बना लिया. जब पीड़िता होश में आई तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.
टीचर के मुताबिक, अब आमिर के परिवार वाले धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहे हैं. वे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं. पता चला है कि आमिर ने उसकी फोटो लगाकर कूटरचित आधार कार्ड भी बनवा लिया है. पीड़िता ने कहा कि उसकी जान को खतरा है. मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

