देश

UP Shocking: ट्रेन का इंतजार कर रही महिला के साथ टॉयलेट में बलात्कार, आरोपी और पति के बीच हुई मारपीट

महिला टॉयलेट गई थी, जहां शौचालय संचालक ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय पति सामान लेने गया था.

UP Shocking: ट्रेन का इंतजार कर रही महिला के साथ टॉयलेट में बलात्कार, आरोपी और पति के बीच हुई मारपीट
प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

प्रतापगढ़, 20 मार्च: यूपी के प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन (Pratapgarh Railway Station) पर ट्रेन का इंतज़ार कर रही एक महिला यात्री के साथ बलात्कार (Rape With Rape Passenger) का मामला सामने आया है. महिला टॉयलेट गई थी, जहां शौचालय संचालक (Toilet Operator) अन्ना ने उसके साथ रेप की (Rape in Toilet) वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय पति सामान लेने गया था. जब वह लौटकर खोजबीन करते हुए शौचालय पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी बेसुध पड़ी हुई थी. यह घटना सुबह 4 बजे की है. Maharashtra: रिश्तें हुए शर्मसार, पुणे में 11 साल की लड़की से परिवार के 4 लोगों पर रेप का आरोप, पिता-भाई, दादा और मामा के खिलाफ केस दर्ज

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी अन्ना के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर उसके तलाश में जुट गई है. यह घटना नगर कोतवाली इलाके की है.

एक युवक अपनी पत्नी के साथ प्रतापगढ़ जंक्शन के प्रतीक्षालय में ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा था. भोर में पति खाने पीने का सामान लेने बाहर चला गया. थोड़ी देर बाद जब वह वापस लौटा तो पत्नी वहां नहीं थी. युवक घबराकर अपनी बीवी को स्टेशन पर खोजने लगा. इधर-उधर खोजने के बाद वह शौचालय के भीतर पहुंचा तो तो उसके होश उड़ गए. उसने देखा कि पत्नी बेसुध अवस्था मे पड़ी हुई है.  होश हाने के बाद पीड़िता ने बताया कि शौचालय में घुसने के बाद संचालक ने उसके साथ रेप किया.

घटना के बाद पीड़िता प्रतीक्षालय की ओर जाने लगी तभी उसकी नजर आरोपी पर पड़ी. उसने अपने पति को आरोपी के बारे में बताय, जिसके बाद उसका पति और आरोपी युवक से भिड़ गया. आरोपी का घर रेलवे स्टेशन के बाहर ही था. विवाद की जानकारी मिलने पर आरोपी के घर वाले एकत्रित हो गए और मारपीट करने लगे. घटना के बाद पीड़ित दम्पत्ति ने कोतवाली पहुंचकर केस दर्ज कराया. पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2022 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).