Delhi Rape Case: दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में नाबालिग लड़की से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: दिल्ली (Delhi) पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक महिला ने के. एम. पुर थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि वह करीब 2 महीने पहले जब उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक गांव से दिल्ली वापस आई तो उसकी 15 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि एक दोपहर जब वह घर पर अकेली थी तो उसके चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में खुलासा न करने की धमकी भी दी थी. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh Rape Case: उत्तर प्रदेश दुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई
पुलिस ने कहा कि पीड़िता के बयान के अनुसार, गुरुवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 506 और पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

