त्योहार

Ram Mandir Anniversary 2025: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ (Watch Video)

अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के 1 वर्ष पूरा होने के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोग भारी तादात में रामलला के दर्शन पाने के लिए पहुंच अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं.

Ram Mandir Anniversary 2025: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ (Watch Video)
अयोध्या धाम में भक्तों की भीड़ (Photo Credits: X)

Ram Mandir Anniversary 2025: अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, आज यानी 22 जनवरी 2025 को रामलला की 'प्राण प्रतिष्ठा' (Ram Lalla Pran Pratishtha) की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है. अयोध्या राम मंदिर (Aydodhya Ram Mandir) के उद्घाटन के 1 वर्ष पूरा होने के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmbhoomi Mandir) में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोग भारी तादात में रामलला के दर्शन पाने के लिए पहुंच अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं. हैदराबाद के रवि कहते हैं- हम इस तिथि के लिए तीन महीने से योजना बना रहे थे. तीन दिन पहले हम प्रयागराज गए और महाकुंभ में डुबकी लगाई. इस क्षण के लिए 500 साल का संघर्ष करना पड़ा. तैयारी अच्छी तरह से की गई है, चाहे वह कतार प्रणाली हो, सुरक्षा व्यवस्था हो, या मंदिर के अंदर की सुविधा हो.

वहीं राजस्थान से अयोध्या पहुंची विजय लक्ष्मी कहती हैं, हम यहां उनका (राम लला का) जन्मदिन मनाने आए हैं. हम बहुत उत्साहित हैं, यह उनका आशीर्वाद है जिसके कारण हम आज यहां हैं. अयोध्या में राम लला की स्थापना के लिए कई लोगों ने कड़ी मेहनत की. यह भी पढ़ें: Ram Lalla HD Images Download: अयोध्या धाम की पहली वर्षगांठ पर रामलला के करें दर्शन, इन मनमोहक WhatsApp Status, GIF Photos, Wallpapers के जरिए मनाएं जश्न

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).