Raksha Bandhan Public Holiday: मुंबई में रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, सरकार का ऐलान
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई शहर और उपनगरीय जिलों में 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की है. यह छुट्टी पहले 5 सितंबर को गोपालकाला (दही हांडी) के लिए निर्धारित की गई थी.
Raksha Bandhan Public Holiday: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिले में रक्षाबंधन के अवसर पर स्थानीय छुट्टी की घोषणा की है. राज्य प्रशासन के अनुसार, 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को मुंबई के सभी राज्य सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा.
प्रशासन ने अपने आधिकारिक 'आपले सरकार' पोर्टल के माध्यम से इस फैसले की जानकारी दी, जिसमें स्थानीय छुट्टी के नए शेड्यूल का विवरण साझा किया गया है. यह भी पढ़े: Raksha Bandhan 2025 Greetings: शुभ रक्षा बंधन! इन मनमोहक WhatsApp Stickers, HD Images, GIF Wallpapers के जरिए दें बधाई
छुट्टी के शेड्यूल में किया गया बदलाव
रक्षाबंधन के लिए घोषित यह नई छुट्टी पहले से निर्धारित गोपालकाला (दही हांडी) के स्थानीय अवकाश की जगह लेगी. इससे पहले राज्य सरकार के छुट्टी कैलेंडर में 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को गोपालकाला के लिए स्थानीय अवकाश तय किया गया था.
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधन पत्र के अनुसार, अब 5 सितंबर के बजाय 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरकारी कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा.
किन कार्यालयों पर लागू होगा यह फैसला?
यह आदेश विशेष रूप से मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिले की सीमा में आने वाले राज्य सरकार और अर्ध-सरकारी कार्यालयों पर लागू होगा.
इन दो जिलों में कार्यरत राज्य सरकार के कर्मचारियों को 28 अगस्त को छुट्टी मिलेगी. हालांकि, केंद्र सरकार के कार्यालय, बैंक और निजी संस्थान अपने पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ही काम करेंगे