राजू पाल हत्याकांड: सीबीआई की विशेष कोर्ट ने जेल में बंद बाहुबली अतीक अहमद को किया तलब
सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराधा शुक्ला ने बसपा विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में संज्ञान लेते हुए पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ और अन्य को 21 सितंबर को पेश होने को कहा है
लखनऊ: सीबीआई (CBI) की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराधा शुक्ला ने बसपा विधायक रहे राजू पाल (Raju Pal) की हत्या के मामले में संज्ञान लेते हुए पूर्व सांसद अतीक ( Atiq Ahmed) अहमद, उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ और अन्य को 21 सितंबर को पेश होने को कहा है. अतीक और उसके भाई अशरफ के अलावा मामले में अन्य आरोपी रंजीत पाल, आबिद, फरहान अहमद, इसरार अहमद, जावेद, रफीक अहमद, गुलशन और अब्दुल हैं. इलाहाबाद पश्चिम सीट से विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को हुए गोलीकांड में हत्या कर दी गयी थी. उनकी पत्नी पूजा पाल ने मामला दर्ज कराया था.
बता दें कि पूर्व सांसद अतीक अहमद पर राजूपाल का आरोप के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रंगदारी और अपराधिक मामले दर्ज हैं. अतीक अहमद मौजूदा समय में इन प्रमुख अपराधों को लेकर ही जेल में बंद हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
Anant Singh Gets Bail: बिहार के 'छोटे सरकार' को बड़ी राहत, दुलारचंद यादव हत्याकांड में बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत
Aligarh Hospital Murder News: अलीगढ़ में अस्पताल में घुसकर युवक की हत्या, बेटी की शादी तुड़वाने से नाराज पिता ने बेड पर लड़के को मारी गोली; VIDEO
Mulund Shocker: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर पति ने पत्नी को चलती ट्रेन के सामने ढकेला, आरोपी गिरफ्तार
\