राजस्थान: युवक को अपनी मंगेतर की चरित्र पर था शक, खेत में बुलाकर कुल्हाड़ी से काटा
प्यार में अगर शक ने घर कर लिया तो रिश्तों में दरार आना तय है. दरार के बाद अगर प्रेमी और प्रेमिका अलग हो गए तो ठीक है. लेकिन अगर उन दोनों में से किसी ने साजिश या फिर बदले की भावना को जगह दे दिया. तो ऐसे समय आपराध जन्म लेता है. जिसका परिणाम बेहद खौफनाक हो जाता है. एक ऐसा ही खौफनाक मामला राजस्थान के नागौर से सामने आया है. जहां पर एक युवक ने शक होने पर अपनी मंगेतर की हत्या कर दी. रोपोर्ट के मुताबिक युवक को अपनी मंगेतर के कैरेक्टर पर शक था. इसके अलावा अक्सर उसकी अनबन होती थी. इसी दौरान युवक ने अपने मंगेतर से मिलने की योजना बनाई. उसने पास के खेत में उसे बुला लिया.
नागौर:- प्यार में अगर शक ने घर कर लिया तो रिश्तों में दरार आना तय है. दरार के बाद अगर प्रेमी और प्रेमिका अलग हो गए तो ठीक है. लेकिन अगर उन दोनों में से किसी ने साजिश या फिर बदले की भावना को जगह दे दिया. तो ऐसे समय आपराध जन्म लेता है. जिसका परिणाम बेहद खौफनाक हो जाता है. एक ऐसा ही खौफनाक मामला राजस्थान के नागौर से सामने आया है. जहां पर एक युवक ने शक होने पर अपनी मंगेतर की हत्या कर दी. रोपोर्ट के मुताबिक युवक को अपनी मंगेतर के कैरेक्टर पर शक था. इसके अलावा अक्सर उसकी अनबन होती थी. इसी दौरान युवक ने अपने मंगेतर से मिलने की योजना बनाई. उसने पास के खेत में उसे बुला लिया.
मंगेतर जैसे ही युवक से मिलने खेत में पहुंची तो मामला खौफनाक हो गया. युवक ने अपनी मंगेतर के उपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. कुल्हाड़ी के हमले से युवती की मौके पर ही मौत गई. उसके बाद युवक ने लड़की की लाश को खेत के मेड के पास छिपाकर वहां से भाग निकला. दूसरे दिन साडोकन गांव में करीब 12 बजे एक लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई. Horrifying! उत्तर प्रदेश में बलात्कार के बाद युवती को छत से फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी, अब जिंदगी और मौत से कर रही संघर्ष.
इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. इस दौरान गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, लड़की के परिजनों ने हत्यारे को पकड़ने और सजा दिलाने की मांग करने लगे. इस दौरान पुलिस ने युवको को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. मामलें की हर एंगल से जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

