देश

कुदरत का कहर: आंधी-तूफान के चलते उत्तर भारत में 100 से ज्यादा लोगों की मौत, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई है. इस तबाही पर प्रधानमंत्री मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने दुख जताया है.

कुदरत का कहर: आंधी-तूफान के चलते उत्तर भारत में 100 से ज्यादा लोगों की मौत, अलर्ट जारी
यूपी में ही 73 लोगों की मौत हुई है. Photo Credits: Unsplash

नई दिल्ली: तेज बारिश और आंधी से उत्तर भारत के कई राज्य प्रभावित हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई है. यूपी और राजस्थान में अब तक आंधी-तूफान में मरने वालों की संख्या 100 के पार हो गई है. अकेले यूपी में ही 73 लोगों की मौत हुई है.

बता दे कि करीब 135 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से आये तूफान से भारी तबाही देखने को मिली। कई जगह घर, पेड़ बिजली के खम्बे , मोबाईल के टावर उखड़ गए तो कई जगहों पर बिजली गिरने से आग भी लग गई.

आंधी-तूफान से राजस्थान में 38 लोगों की मौत हुई और 100 लोग घायल हुए. राजस्थान में आए आंधी तूफान में ज्यादातर लोगो की मौत छत गिरने या मिट्टी के मकान गिरने से हुई.

इन राज्यों में अलर्ट जारी.

जानकारी के औसर पूरे देश में ही बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है. जिन राज्यों को अलर्ट किया गया है उनमें यूपी, पंजाब, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर गरज के साथ तूफान और आंधी आ सकती है. इसके साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और दक्षिण कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी है.

यूपी में सबसे ज्यादा मौतें.

ज्ञात हो कि भारी बारिश और आंधी का असर सबसे ज्यादा देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश पर पड़ा है. यहां कुल 73 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है. वही खबर है कि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूबे का पूरा प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने अपने जिलों में आंधी-तूफान प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिजनों को 24 घंटे के भीतर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही राज्य की योगी सरकार ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान भी किया है.

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ने दुख जताया.

इस तबाही पर प्रधानमंत्री मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने दुख जताया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2018 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).