Rajasthan Shocker: दौसा में LPG गोदाम के पास 32 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप: आरोपी फरार

राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) से बलात्कार का एक नया मामला सामने आया है. यहां LPG सिलेंडर गोदाम में दो अज्ञात लोगों द्वारा 32 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. घटना सोमवार की है जब महिला अपने पति के साथ रसोई गैस सिलेंडर की रिफिल लेने गई थी.

Stop Rape (File Image)

राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) से बलात्कार का एक नया मामला सामने आया है. यहां LPG सिलेंडर गोदाम में दो अज्ञात लोगों द्वारा 32 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. घटना सोमवार की है जब महिला अपने पति के साथ रसोई गैस सिलेंडर की रिफिल लेने गई थी. Rajasthan: बूंदी में इंसानियत हुई शमर्सार! गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की की हत्या- शव के साथ भी दरिंदे करते रहे बलात्कार.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ दौसा के एलपीजी गोदाम में रिफिल्ड एलपीजी सिलेंडर लेने गई थी. हालांकि, उसका पति उसे किराने का सामान खरीदने बाहर चला गया था. जब वह वापस लौटा तो पीड़िता ने उससे अपनी आपबीती सुनाई. मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए दोनों थाने पहुंचे.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसका पति उसे कुछ किराने का सामान खरीदने के लिए एलपीजी गोदाम से बाहर चला गया था तो दो लोग उसके पास पहुंचे. दोनों आरोपी उसे जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. दोनों आरोपियों ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी से बात की तो वे उसके पति को जान से मार देंगे.

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया. पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश