VIDEO: राजस्थान के कोटपूतली में बोरवेल में गिरी 3.5 साल की बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी, प्रशासन ने कहा- सकुशल निकालने की कोशिश

राजस्थान के कोटपूतली में सोमवार को साढ़े तीन साल की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई. बच्ची के बोरवेल में गिरने के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं. फिलहाल बच्ची को अभी तक रेस्क्यू नहीं किया जा सका है. लेकिन मौके पर मौजूद प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ कीकी टीमों की कोशिश है कि कीस भी तरह बच्ची को बचाया जा सके.

Credit-(X ,@1stIndiaNews)

Kotputli Borewell Incident: राजस्थान के कोटपूतली में सोमवार को साढ़े तीन साल की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई. बच्ची  के बोरवेल में गिरने के बाद से ही रेस्क्यू  ऑपरेशन जारी हैं. फिलहाल बच्ची को अभी तक रेस्क्यू नहीं किया जा सका है. लेकिन मौके पर मौजूद प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ कीकी टीमों की कोशिश है कि कीस भी तरह बच्ची को बचाया जा सके.

रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानें ताजा अपडेट

कोटपूतली के एसडीएम बृजेश चौधरी ने मामले में ताजा जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 14-15 घंटे से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं. एनडीआरएफ टीम के बचाव उपकरण लड़की तक पहुंच गए हैं और वे उसे बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. यह भी पढ़े: VIDEO: राजस्थान के कीरतपुरा गांव में फिर एक बार बोरवेल में गिरी बच्ची, 3 साल की चेतना को बचाने के लिए शुरू है रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रशासन बोला बचाने की कोशिश जारी:

खेलने के दौरान फिसलकर बोरेवेल में गिरी

मामला कोटपूतली के बड़ियाली का है. सोमवार दोपहर बच्ची खेल रही थी, तभी उसका पैर फिसला और वह बोरवेल में जा गिरी. बच्ची का नाम चेतना बताया जा रहा है. घटना का पता चलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई. इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दी गई.

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए , एसडीआरएफ और एनडीआरएफ से मदद ली है. बोरवेल में गिरी बच्ची 150 फीट नीचे नजर आई है.  रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ के 15 और एनडीआरएफ के 25 जवान शामिल हैं. साथ ही फायर ब्रिगेड, जेसीबी और नगर परिषद के 25 कर्मचारी घटनास्थल पर तैनात हैं.

इसके अलावा कोटपूतली के एसपी, एएसपी, डीएसपी और तीन थानों के थानाधिकारी सहित 40 पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। साथ ही घटनास्थल पर सीएमएचओ, बीसीएमएचओ, पीडियाट्रिशियन और एनेस्थीसिया के विभागाध्यक्ष सहित 19 नर्सिंगकर्मी भी मौजूद हैं

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड