देश

Jodhpur: बीमार भाई के लिए महिला कर्मचारी ने बीमार भाई के लिए मांगी छुट्टी तो अधिकारी बोला- पहले मेरी इच्छा पूरी करो- फिर जो हुआ...

वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गई और सैनिटेशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गहलोत को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया. इसके साथ ही मामलें की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है. जो पूरे मामलें की जांच करेगी और उसके बाद सैनिटेशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गहलोत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं, सैनिटेशन इंस्पेक्टर का वो आडियो भी वायरल हो गया. जिसमें वो साफ सफाई करने वाली महिला के साथ अश्लील बाते कर रहा था.

Jodhpur: बीमार भाई के लिए महिला कर्मचारी ने बीमार भाई के लिए मांगी छुट्टी तो अधिकारी बोला- पहले मेरी इच्छा पूरी करो- फिर जो हुआ...
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट-

जोधपुर:- राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर नगर निगम (JMC) के सैनिटेशन इंस्पेक्टर से जब साफ-सफाई का काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने छुट्टी की मांग की तो उसने बदले में सैक्सुअल फेवर की डिमांड की. लेकिन सैनिटेशन इंस्पेक्टर की यह करतूत उसे भारी पड़ गई. सफाई करने वाली महिला के भाई का इस बीच मौत हो गया. उसे छुट्टी भी नहीं मिली. फिर क्या सफाई करने वाली महिला ने इस बात की जानकारी अन्य कर्मचारियों को दी. जिसके बाद सभी एक साथ सैनिटेशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गहलोत के पास पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने उसकी जमकर धुनाई कर दी.  उसके पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया. जो वायरल हो गई.

वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गई और सैनिटेशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गहलोत को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया. इसके साथ ही मामलें की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है. जो पूरे मामलें की जांच करेगी और उसके बाद सैनिटेशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गहलोत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं, सैनिटेशन इंस्पेक्टर का वो आडियो भी वायरल हो गया. जिसमें वो साफ सफाई करने वाली महिला के साथ अश्लील बाते कर रहा था. Uttar Pradesh : दलित युवती के साथ दुष्कर्म-हत्या के आरोप में 3 के खिलाफ मामला दर्ज.

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भाई बीमार था. उससे मिलने के उसने छुट्टी की अर्जी देने गई थी. उस दौरान धर्मेंद्र गहलोत ने महिला से सैक्सुअल फेवर की डिमांड की. उसे अपने साथ चलने को कहा. लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया. वो महिला से कहता रहा कि सैक्सुअल फेवर की डिमांड पूरी होने पर छुट्टी की अर्जी पास कर दूंगा. फिलहाल अन्य कर्मचारियों ने धर्मेंद्र गहलोत की जमकर पिटाई कर दी है. वहीं अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).