Shocking! राजस्थान में नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया रेप, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट तो उसे भगाकर ले गया पुणे
राजस्थान में नाबालिग साली के साथ शख्स ने किया रेप, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट तो उसे भगाकर ले गया पुणे
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं. यहां एक शादी शुदा शख्स जिसका नाम करण नाथ (Karan Nath) मालूम पड़ा है. वह अपनी नाबालिक साली के साथ कई बार बलात्कार किया. जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसे शादी का लालच देकर उसके परिवार वालों को बिना उसे भगाकर पुणे लेकर आ गया. जिसके करीब एक महीने बाद परिवार वालों ने बाड़मेर के गिड़ा पुलिस स्टेशन (Gida Police Station) में शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद गिड़ा पुलिस की एक टीम पुणे पहुंची. जहां पर आरोपी के साथ ही लड़की से संपर्क करने की कोशिश की. पुलिस को लड़की की मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस होने के बाद वह मिल गई हैं लेकिन करण का पता नहीं चल सका. फिलहाल व पुलिस के डर से फरार है. वहीं पुलिस को लड़की मिल जाने के बाद वह राजस्थान आकर उसके परिवार वालों को सौंप दिया हैं. परिवार वाले पीड़िता को प्रेग्नेट देखकर हैरान हो गए. यह भी पढ़े: Rajasthan: राजस्थान के जयपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पीड़िता ने की आत्महत्या
घटना को लेकर गिड़ा पुलिस पुलिस स्टेशन के एसएचओ हुकमाराम (SHO Hukmaram) ने कहा पुलिस ने फरार आरोपी करण नाथ के खिलाफ खिलाफ धारा 376, 344, 342 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस उसके लोकेशन को ट्रेस कर रही हैं. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पुलिस के अनुसार आरोपी राजस्थान के मालवा का रहने वाला हैं. पीड़िता को पुणे भगाकर ले जाने के बाद वहां एक किराये के मकान में रह रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

