Rajasthan: हनुमानगढ़ में नाबालिग के साथ किया रेप, आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल
आरोपी ने नाबालिग को डरा-धमकाकर रेप किया. इतना ही नहीं उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. पीड़िता के पिता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.
राजस्थान, 3 मई: राजस्थान (Rajasthan) के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) में नाबालिग से रेप (Rape with Minor) करने व उसका फोटो-वीडियो वायरल (Video Viral) करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने नाबालिग को डरा-धमकाकर रेप किया. इतना ही नहीं उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. पीड़िता के पिता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. यह भी पढ़े: शर्मनाक! तमिलनाडु के मदुरै में चाचा ने 15 वर्षीय भतीजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, पीड़िता हुई गर्भवती
महिला थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़िता के केस दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने बताया कि बेटी के साथ आरोपी हिमांशु ने रेप किया है. आरोप है कि युवक जुलाई 2021 से लगातार ब्लैकमेल कर नाबालिग के साथ रेप कर रहा है. आरोपी ने पीड़िता का यूनिवर्सिटी से फर्जी निष्काषित लेटर निकालकर डराया धमकाया और उसके साथ रेप किया. इस दौरान उसके अश्लील फोटो-वीडियो (Obscene Photos And Video) बनाकर वायरल कर दिए.
पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, आईटी एक्ट (POCSO Act, SC-ST Act, IT Act) सहित रेप की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच सीओ प्रहलाद राय को सौंपी गई है.
यूपी में 9 साल की बच्ची से सगे चाचा ने किया रेप
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नौ साल की एक बच्ची से उसके 18 वर्षीय चाचा ने कथित रूप से बलात्कार किया. चाचा यहां एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है. पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी. घटना बिजनौर के शिवकलां में उस समय हुई जब लड़की के माता-पिता उसी ईंट के भट्टे पर काम करने गए थे.
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. फिलहाल रिपोर्ट आनी बाकि है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

