जरुरी जानकारी

शर्मनाक! तमिलनाडु के मदुरै में चाचा ने 15 वर्षीय भतीजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, पीड़िता हुई गर्भवती

तमिलनाडु के मदुरै में 15 साल की एक नाबालिग लड़की (Girl) के साथ उसके चाचा (Uncle) ने डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया. जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई.

शर्मनाक! तमिलनाडु के मदुरै में चाचा ने 15  वर्षीय भतीजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, पीड़िता हुई गर्भवती
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

तमिलनाडु के मदुरै में 15 साल की एक नाबालिग लड़की (Girl) के साथ उसके चाचा (Uncle) ने डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया. जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई. पीड़िता कक्षा 8 वीं की छात्रा है. वह कोयंबटूर जिले के वालपराई के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही है. लेकिन पिछले साल कोविड -19 महामारी और स्कूल बंद होने के कारण उसने सितंबर 2021 में छुट्टियों में अपनी दादी के घर आकर रह रही थी. इस बीच उसके चाचा का यहां आना जाना होता है. एक दिन मौके का फायदा उठाकर उसके चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी और इस बात को किसी से नहीं बताने को कहा.

पुलिस स्टेशन में दी शिकायत के अनुसार बच्ची जब अपनी दादी के साथ रह रही थी. उसके रहने के दौरान उसके 33 वर्षीय चाचा का यहां आना- जाना रहता था. एक दिन घर में दादी के ना रहने पर चाचा ने उसके साथ जोरजबरदस्ती करते हुए उसके साथ रेप किया. इसके बाद जब भी उनका दादी के घर आना होंता था. वे मौके का फायदा उठा कर उसके साथ  दुष्कर्म करते थे. इस साल फरवरी में स्कूल फिर से खुलने के बाद, लड़की वालपराई लौट आई. अचानक बीमार पड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पता चला कि वह गर्भवती है. यह भी पढ़े: शर्मनाक! तमिलनाडु के मदुरै में चाचा ने 15 वर्षीय भतीजी को बनाया अपनी हवस का शिकार, पीड़िता हुई गर्भवती

पीड़िता गर्भ से है. इलाज के लिए सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उसका इलाज चल रही है. वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर पीड़िता के चाचा के खिलाफ पुलिस ने रेप के केस के साथ ही अन्य धाराओं में भी केस दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).