Rajasthan: शादी समारोह में दुल्हन को मिले तीन करोड़ से अधिक के उपहार

राजस्थान (Rajasthan) के नागौर जिले में तीन मामाओं द्वारा अपनी भांजी को शादी में तीन करोड़ रुपये से अधिक का तोहफा देने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Valentine’s Day Gifts

जयपुर, 16 मार्च: राजस्थान (Rajasthan) के नागौर (Nagaur) जिले में तीन मामाओं द्वारा अपनी भांजी को शादी में तीन करोड़ रुपये से अधिक का तोहफा देने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दुल्हन के नाना और मामा 80 लाख रुपये नकद, आभूषण, भूखंड के कागजात और ट्रैक्टर लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो शादी समारोह में पहुंचे, तो वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया. यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 'आप' का चुनावी शंखनाद, जयपुर में आज केजरीवाल-सीएम मान के साथ निकालेंगे तिरंगा यात्रा

घेवरी देवी और भंवरलाल पोटलिया की बेटी अनुष्का बुधवार को परिणय सूत्र में बंधी थीं. दुल्हन के नाना बुरदी गांव निवासी भंवरलाल गरवा ने अपने तीन बेटों हरेंद्र, रामेश्वर और राजेंद्र के साथ उपहार दिए. घेवरी देवी और उनका परिवार इस भाव से अभिभूत था. भंवरलाल ने कहा कि घेवरी परिवार में इकलौती बेटी है और उसकी किस्मत की वजह से उसके तीनों बेटों के पास इतनी संपत्ति है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 11, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के क्या हैं आज के दाम? जानें ताजा रेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड