देश

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 'आप' का चुनावी शंखनाद, जयपुर में आज केजरीवाल-सीएम मान के साथ निकालेंगे तिरंगा यात्रा

आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ सोमवार को जयपुर में अजमेरी गेट पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे. आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि सोमवार से पार्टी राजस्थान में चुनावी तैयारियां शुरू करने जा रही है

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 'आप' का चुनावी शंखनाद, जयपुर में आज केजरीवाल-सीएम मान के साथ निकालेंगे तिरंगा यात्रा
सीएम केजरीवाल व भगवंत मान (Photo Credits Twitter)

Rajasthan Election 2023: आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान (Bhagwant Mann) के साथ सोमवार यानी जयपुर में अजमेरी गेट पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे. आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि सोमवार से पार्टी राजस्थान में चुनावी तैयारियां शुरू करने जा रही है. केजरीवाल और मान 'तिरंगा यात्रा' के जरिए चुनाव की तैयारी शुरू करेंगे.

तिरंगा यात्रा सांगानेरी गेट होते हुए अजमेरी गेट पहुंचेगी.  मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने केवल 15 दिनों में 4.50 लाख नए सदस्य बनाए हैं. उन्होंने कहा, लोगों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए हमने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया है. आप राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव सक्रिय रूप से लड़ेगी. मिश्रा ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत है. यह भी पढ़े: Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में चुनावी मैदान में उतरेगी AAP, 200 विधानसभा सीट पर लड़ेगी चुनाव

उन्होंने कहा, ''उन्हें जहां आम आदमी पार्टी से खतरा दिखता है, दोनों एक हो जाते हैं. राजस्थान में भी यही मिलीभगत का खेल चल रहा है। जनता समझ चुकी है कि उनकी मिलीभगत का यह खेल ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है. इस समय राजस्थान में आप की कोई कार्यकारिणी नहीं है.

संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को जनसभा के बाद अरविंद केजरीवाल पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष की घोषणा कर सकते हैं. इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियों की घोषणा की जा सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 12:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).