देश

राजस्थान: प्रेमी जोड़े ने पहले पी शराब, खींची सेल्फी और फिर एक दूसरे को मारी गोली, जानें वजह

राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. खबरों के अनुसार एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

राजस्थान: प्रेमी जोड़े ने पहले पी शराब, खींची सेल्फी और फिर एक दूसरे को मारी गोली, जानें वजह
बंदूक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर (Barmer) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. खबरों के  अनुसार एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी ने गुरुवार को  एक दूसरे को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे मगर कुछ समय पहले महिला की शादी किसी और के साथ हो गई थी. पुलिस का कहना है कि एक दूसरे को गोली मारने से पहले प्रेमी जोड़े ने अपने फोन में खुद की तस्वीरें भी ली थी. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों के हाथों में बंदूकें हैं. घटनास्थल पर बियर की बोतलें भी मिली हैं.

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बारे में बताते हुए चौहटन सर्किल ऑफिसर अजित सिंह ने कहा कि "अंजू सुथर (Anju Suthar) और शंकर चौधरी (Shankar Chaudhary) ने ये कदम उठाया क्योंकि वो एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा चुके हैं और अभी पुलिस जांच में जुटी है."

यह भी पढ़ें:- लिव इन में रह रहे कपल ने कैब ड्राइवर का किया मर्डर, कटर और उस्तरे से शव के टुकड़े कर नाले में फेंका

खबरों के मुताबिक अंजू और शंकर बुधवार देर रात से अपने-अपने घरों से गायब हो गए थे और गुरूवार सुबह दोनों के शव बरमाद किए गए. ऐसा कहा जा रहा है कि अंजू और शंकर ने देसी कट्टे से एक दूसरे को गोली मारी. पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि उन्हें देसी कट्टे आखिरकर मिले कहां से.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2019 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).