देश

Rajasthan: शादी के 12 दिन बाद ननद को साथ लेकर भागी दुल्हन, लाखों रुपये के जेवर पर भी हाथ किया साफ

शादी के करीब 12 दिनों तक सब ठीक चलता रहा. इसके बाद शुक्रवार को अचानक दुल्हन पूजा ने सास-ससुर को कमरे में बंद कर दिया.

Rajasthan: शादी के 12 दिन बाद ननद को साथ लेकर भागी दुल्हन, लाखों रुपये के जेवर पर भी हाथ किया साफ
(Photo Credit : Twitter)

रविवार: राजस्थान के पुष्कर में एक लुटेरी दुल्हन शादी के 12 दिनों बाद लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई. इतना ही नहीं वह 12 साल की ननद को भी अपने साथ लेकर फरार हो गई. पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है. पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही है. पंच कुंड रोड निवासी 27 साल के यतू की शादी 27 मई को झारखंड के जुम्मा रामगढ़ की रहने वाली 28 साल की पूजा से हुई थी. यतू को सुनने और बोलने में परेशानी होती है. इसके चलते उसका विवाह नहीं हो रहा था. Viral Video: चंद सेकेंड में कार ने बच्चे को 2 बार कुचला, फिर भी बच गई जान, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

यतू के परिजनों के मुताबिक परिचित पंकज कुमार ने यतू की शादी की बात की. यतू के पिता ने बताया कि "पंकज का हमारे घर करीब 4 महीने से आना-जाना लगा था. यतू की शादी को लेकर वह भी हमारी चिंता जानते थे. एक दिन पंकज ने कहा कि हम यतू की शादी करा सकते हैं. इसके लिए पंकज ने झारखंड में लड़की वालों से बात कराई.

लड़की के परिजनों ने शादी के खर्चे के नाम पर 3.50 लाख रुपये भी लिए. इसके बाद  27 मई को शादी हो गई. शादी के करीब 12 दिनों तक सब ठीक चलता रहा. इसके बाद शुक्रवार को अचानक दुल्हन पूजा ने सास-ससुर को कमरे में बंद कर दिया. इसके अपने साथ सोने के जेवर लिए और फरार हो गई. पूजा 12 साल की ननद को भी बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चली गई.

यतू और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया कि पूजा अपने साथ 5 तोले के सोने आभूषणों के साथ भाग गई. पूजा अपनी ननद के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हुई है. राजस्थान पुलिस ने झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया है. पूजा की तलाश में पुलिस लगाार दबिश दे रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2022 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).