राजस्थान: कोटा के अस्पताल में 8 घंटे में 9 नवजात शिशुओं की हुई मौत, 35 दिन में 100 से अधिक बच्चों की गई जान

राजस्थान के कोटा के जेके लोन अस्पताल में गुरुवार को आठ घंटे के भीतर कुल नौ नवजातों की मौत हो गई. सभी बच्चों की उम्र एक से सात दिन के बीच थी. पिछले साल के अंत में भी इसी अस्पताल में 35 दिन में 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Twitter)

जयपुर, 11 दिसंबर: राजस्थान के कोटा (Kota) के जेके लोन अस्पताल में गुरुवार को आठ घंटे के भीतर कुल नौ नवजातों (New Born) की मौत हो गई. सभी बच्चों की उम्र एक से सात दिन के बीच थी. पिछले साल के अंत में भी इसी अस्पताल में 35 दिन में 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी. गुरुवार को नवजातों की मौत की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी अस्पताल पहुंचे.

उन्होंने तत्काल अतिरिक्त चिकित्सक व नर्सिग स्टाफ की तैनाती के आदेश दिए. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने भी इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने के आदेश दिए.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड ने अवैध कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एस.सी. दुलारा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए आए नौ नवजातों की गुरुवार को मौत हो गई. इनमें से तीन बच्चों को मृत हालत में अस्पताल लाया गया और उनके परिजनों को तुरंत इस संबंध में सूचित किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड