Dholpur Road Accident: राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा, बस और टेंपो की भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत

राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां बीती रात करौली-धौलपुर हाइवे NH-11B पर सुनीपुर गांव के नजदीक टेंपो और बस की भीषण टक्कर में करीब 12 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.

(Photo Credits ANI)

Dholpur Road  Accident:   राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा हुआ है.  यहां बीती रात करौली-धौलपुर हाइवे NH-11B पर सुनीपुर गांव के नजदीक  टेंपो और बस की भीषण टक्कर में  करीब 12 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार टेंपो सवार बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला निवासी थे. सभी बरौली गांव में भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. इस बीच यह  हादसा हो गया. हादसा रात के करीब 11 बजे हुई. यह भी पढ़े: UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में दाह संस्कार से लौट रहे दो लोगों को कार ने मारी टक्कर, मौत

धौलपुर  में बड़ा सड़क हादसा:

परिवारों में मातम का माहौल

हादसे के बाद गुमट मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.

प्रशासन की प्रतिक्रिया

हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल, प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड