UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में दाह संस्कार से लौट रहे दो लोगों को कार ने मारी टक्कर, मौत
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि जिले के कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र में स्टेशन रोड मोड़ पर शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में चाचा-भतीजे की मौत हो गयी.
सुलतानपुर, 19 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि जिले के कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र में स्टेशन रोड मोड़ पर शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में चाचा-भतीजे की मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब मोटरसाइकिल पर सवाल दोनों लोग दाह संस्कार में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे कि तभी एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दोनों की मौत हो गई. कूरेभार थाना प्रभारी शारदेन्दु दूबे ने बताया कि मृतक की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामदासपुर में रहने वाले सियाराम (45) और अमर बहादुर (40) के रूप में हुई. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कराने से संबंधित मंत्रिमंडल के प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मंजूरी
उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि कार चालक फरार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

