राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप, हुए गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने सोमवार देर रात एक बड़ा खुलासा करते हुए बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है.

राज कुंद्रा(Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 20 जुलाई : मुंबई पुलिस ने सोमवार देर रात एक बड़ा खुलासा करते हुए बिजनेसमैन और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है. उन पर कथित रूप से अश्लील सामग्री बनाने और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए उन्हें पब्लिश करने का आरोप है.

मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने देर रात एक बयान में कहा कि यह चौंकाने वाली कार्रवाई इस साल फरवरी में पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले पर आधारित है, जिसके बाद भारतीय मूल के ब्रिटिश व्यवसायी राज कुंद्रा की जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा-सीआईडी द्वारा की जा रही थी. यह भी पढ़ें : Vaidehi Dongre Crowned Miss India USA: मिशिगन की 25 वर्षीय वैदेही डोंगरे बनीं मिस इंडिया यूएसए

नागराले ने कहा, "क्राइम ब्रांच में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स के माध्यम से पब्लिश करने के बारे में एक मामला दर्ज किया गया है. हमने इस मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है क्योंकि वह इसके लिए मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं." उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत है. आगे की जांच जारी है."

Share Now

संबंधित खबरें

अंडरवर्ल्ड-ISI टेरर मॉड्यूल: दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई; भायंदर से 26 वर्षीय हुजैफा हाशमी गिरफ्तार, दिल्ली और मुंबई दहलाने की थी साजिश

Mumbai Namaz Row: मुंबई में सड़कों पर नमाज का विवाद, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने की कार्रवाई की मांग; कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने पूछा- 'क्या नियम सभी धर्मों पर लागू होंगे?'

किमोनो लुक और माउंट फूजी के सामने रोमांटिक पल: रश्मिका मंदाना ने पति विजय देवरकोंडा के साथ शेयर कीं जापान वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें

Maharashtra Tops in Crime Against Children: बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे, 24,171 मामलों के साथ मुंबई शहरों में दूसरे स्थान पर