राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चुनावी स्लोगन एक हैं तो सेफ हैं पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी और अडानी पर निशाना साधते हुए कहा, "पीएम मोदी ने चुनाव का नारा दिया है. उन्होंने कहा है कि एक है तो सेफ हैं. उनका इससे मतलब सिर्फ एक ही इंसान से है. वह अडानी से है. इन दौरान राहुल गान्धी ने प्रधानमंत्री के साथ ही अडानी के पोस्टर भी दिखाए.
राहुल गांधी ने धारावी पुनर्विकास परियोजना (DRP) मुद्दे पर उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, "बीजेपी धारावी की जमीन सिर्फ एक ही इंसान को देना चाहती है. इसी वजह से वो इस परियोजना को लेकर आ रही है. बीजेपी की कोशिश यहां पर मौजूद लघु उद्योगों को खत्म करने की है. वो सब कुछ एक ही इंसान के हाथों में देना चाहते हैं.
देखें वीडियो:
नरेंद्र मोदी का 'एक हैं तो सेफ हैं' 👇 pic.twitter.com/H9JXDSQmIN
— Congress (@INCIndia) November 18, 2024
राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निसाना:
नरेंद्र मोदी का स्लोगन है: एक हैं तो सेफ हैं।
सवाल है- एक कौन हैं, सेफ कौन हैं और सेफ किसका है?
जवाब है- एक नरेंद्र मोदी, अडानी, अमित शाह हैं और सेफ अडानी हैं।
वहीं, इसमें नुकसान महाराष्ट्र की जनता का है, धारावी की जनता का है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 मुंबई,… pic.twitter.com/VCPKrqmXmK
— Congress (@INCIndia) November 18, 2024










QuickLY