देश

उत्तर प्रदेश में भयंकर एक्सीडेंट, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना, 8 ने गवाई जान

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों और मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है.

उत्तर प्रदेश में भयंकर एक्सीडेंट, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना, 8 ने गवाई जान
उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक बस दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई (PhotoANI)

उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक बस दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास हुई. हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों और मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है.

बताया जा रहा है कि, बिहार से दिल्ली के रास्ते में ये बसें चल रही थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).