Punjab Train Accident: पंजाब में दो मालगाड़ियों की टक्कर, दो घायल

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रविवार सुबह दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई जिसमें उनके कई डिब्बे पटरी से उतर गये. हादसे में दो लोको पायलटों के घायल होने की जानकारी मिल रही है.

Road Accident (img: File photo)

चंडीगढ़, 2 जून : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रविवार सुबह दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई जिसमें उनके कई डिब्बे पटरी से उतर गये. हादसे में दो लोको पायलटों के घायल होने की जानकारी मिल रही है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा फतेहगढ़ साहिब में माधोपुर से पास हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मालगाड़ियों के कई डिब्बे पटरी से उतर गये. शुरुआती वीडियो में दिख रहा है कि एक मालगाड़ी दूसरी पर चढ़ गई है. डिब्बों को काफी नुकसान पहुंचा है और उनके पहिये खुलकर पटरी पर और आसपास बिखड़ गये हैं. उनमें लदा माल भी बिखड़ गया है. यह भी पढ़ें : BJP Worker Murdered in Bengal: बंगाल में BJP कार्यकर्ता हाफिजुल शेख को मारी गोली, सिर काटकर बेरहमी से की हत्या

गनीमत यह रही कि एक मालगाड़ी के डिब्बे गिरकर बगल की पटरी पर यात्री गाड़ी को छूकर रह गये. हादसे में अब तक किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है. दोनों घायल लोको पायलटों को श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और मार्ग पर यातायात सुचारू करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट