Punjab Shocker: लुधियाना में दो युवकों ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर कई बार किया गैंगरेप

पंजाब से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां डेराबस्सी के भगत सिंह नगर में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा कर बंधक बना कर उसके साथ लंबे समय तक सामूहिक दुष्कर्म किया. द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

पंजाब से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां डेराबस्सी के भगत सिंह नगर में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा कर बंधक बना कर उसके साथ लंबे समय तक सामूहिक दुष्कर्म किया. द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. कथित तौर पर, नाबालिग लुधियाना के एक स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ रही है. Chhattisgarh: नाबालिग लड़की से बलात्कार, तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गए.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान उजागर नहीं की गई है. नाबालिग लड़की सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी. जल्द ही, वे दोस्त बन गए. कुछ समय बाद आरोपियों ने उससे मिलने के लिए कहा, जिस पर नाबालिग मान गई. इसके बाद समीर अपने दोस्त के साथ लुधियाना आया और उसे एक घर ले गया. बाद में दोनों ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसके बाद वे उसे बंधक बनाकर भगत सिंह नगर में किराए के मकान में ले आए, जहां वे उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म करते थे. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया.

हालांकि, एक दिन, जब संदिग्ध घर में नहीं थे, तब वह भागने में सफल रही. उसने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. बाद में पुलिस ने पीड़िता के परिवार वालों को इसकी सूचना दी और उनसे मिलवाया.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट