एजेंसी न्यूज

Chhattisgarh: नाबालिग लड़की से बलात्कार, तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गए

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा गया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Chhattisgarh: नाबालिग लड़की से बलात्कार, तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गए
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

सूरजपुर, 3 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा गया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में एक नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने मोहम्मद मासूख रजा मंसूरी (20), अब्बू बकर उर्फ मोंटी (28) और अशरफ अली उर्फ छोटू (27) को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि वहीं इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों और लड़की की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के अनुसार पिछले वर्ष नाबालिग लड़की मासूख और एक नाबालिग लड़के के संपर्क में आई थी और उनकी टेलीफोन पर बातचीत शुरू हुई थी. उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर माह में मासूख ने लड़की को मिलने बुलाया और उसे एक बंद पड़े पेट्रोल पंप परिसर में ले गया जहां आरोपी अब्बू बकर और दो नाबालिग लड़के पहले से मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि वहां चारों ने लड़की के साथ बलात्कार किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों के बाद मासूख ने पीड़िता को फोन किया और उसे अपने नाबालिग दोस्त से बात करने के लिए कहा. अधिकारी ने बताया कि उसने साथ में यह धमकी भी दी कि उसने उसका अश्लील वीडियो तैयार करके उसे (नाबालिग मित्र को) भेज दिया है. यह भी पढ़ें : ग्रामीण इलाकों की तुलना में वैश्विक स्तर पर 30 प्रतिशत अधिक तेजी से गर्म हो रहे हैं शहर : अध्ययन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी और फरवरी माह के मध्य छोटू समेत सभी आरोपियों ने लड़की को डराकर उसके साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि आरोपियों का अपराध तब सामने आया जब पीड़िता गर्भवती हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).