देश

Punjab Shocker: नाबालिग लड़की से पड़ोसी पिछले 4 महीनों से डरा-धमका कर रहता था रेप, शिकायत के बाद गिरफ्तार

जाब की लुधियाना पुलिस ने 21 वर्षीय एक व्यक्ति को 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उसकी तस्वीरें अपलोड करने की धमकी देकर करीब चार महीने से रेप कर रहा था. पीड़िता के परिवार वालों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है

Punjab Shocker:  नाबालिग लड़की से पड़ोसी पिछले 4 महीनों से डरा-धमका कर रहता था रेप, शिकायत के बाद गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

Punjab Shocker: पंजाब की लुधियाना पुलिस ने 21 वर्षीय एक व्यक्ति को  17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को सोशल नेटवर्किंग साइट्स (Social Networking Sites) पर उसकी तस्वीरें अपलोड करने की धमकी देकर करीब चार महीने से रेप (Rape) कर रहा था. पीड़िता के परिवार वालों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि  उसका पड़ोसी (Neighbour) उससे पहले दोस्ती की. इसके बाद उसने उसकी तस्वीर अपने साथ लिया. जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा.

पीड़िता अनुसार उन तस्वीर को लेकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा. जिसको लेकर वह डर गई. इसी का फायदा उठा कर वह इसे साथ रेप करने लगा. इस बात को वह अपने दादा-दादी को ना बताये वह जान से मारने की धमकी भी देता था. पीड़िता के अनुसार  जिस डर से वह इस बात को अपने दादा-दादी से नहीं बता रही थी. पीड़िता के बताने के अनुसार वह उसके साथ पीछे चार महीने से रेप कर रहा है. यह भी पढ़े: Punjab Shocker: अमृतसर में होटल के कमरे में 17 वर्षीय नाबालिग से रेप, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने अक्टूबर 2021 से उसके साथ कई बार रेप किया. जिसका उसने विरोध किया. लेकिन तस्वीर को सोशल मीडिया साइड पर वायलर करने की धमकी देते हुए उसके साथ वह घिनौनी हरकत करता था. लेकिन उसने पड़ोसी के खिलाफ अपने दादा-दादी से इस बात को बताने को लेकर हिम्मत जुटाई और सारी बातें उसने बताई. जिसके बाद उसके दादा-दादी उसे पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया.

मामले को लेकर जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) इकबाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम (पॉक्सो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).