देश

Punjab Shocker: अमृतसर जिले में सौतेले पिता ने नाबालिग लड़की का किया बलात्कार, हुई गर्भवती

एक चौंकाने वाली घटना में पंजाब के अमृतसर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. लड़की के गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया. इसके बाद उसने पूरी घटना अपनी मां को सुनाई. घटना जिले के दुधला गांव की है. आरोपी का नामा कश्मीर सिंह है. घटना के सामने आने के बाद से वह फिलहाल फरार है....

Punjab Shocker: अमृतसर जिले में सौतेले पिता ने नाबालिग लड़की का किया बलात्कार, हुई गर्भवती
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

अमृतसर, 5 दिसंबर: एक चौंकाने वाली घटना में पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) जिले में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. लड़की के गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया. इसके बाद उसने पूरी घटना अपनी मां को सुनाई. घटना जिले के दुधला (Dudhala) गांव की है. आरोपी का नामा कश्मीर सिंह है. घटना के सामने आने के बाद से वह फिलहाल फरार है. किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. द ट्रिब्यून में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की मां की यह दूसरी शादी थी. उसके तीन बच्चे हैं, एक 10 साल का बेटा, दो बेटियां, जिनकी उम्र 14 साल और आठ साल है. महिला ने 2016 में आरोपी से शादी की थी. घटना 14 जून की है. यह भी पढ़ें: Delhi: फिर शर्मशार हुई राजधानी, 4 साल की मासूम से रेप, POSCO के तहत गिरफ्तार हुआ आरोपी

लड़की ने अपनी मां को बताया कि आरोपी शराब के नशे में घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. अपराध करने के बाद सिंह ने लड़की और उसके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सीकि को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और 506 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सौतेले पिता द्वारा यौन शोषण किए जाने के बाद लड़की गर्भवती हो गई. रेप पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2021 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).