देश

Delhi: फिर शर्मशार हुई राजधानी, 4 साल की मासूम से रेप, POSCO के तहत गिरफ्तार हुआ आरोपी

राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 4 साल की मासूम बलात्कार का शिकार हुई. दिल्ली के प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बापा नगर इलाके में मंगलवार को चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया.

Delhi: फिर शर्मशार हुई राजधानी, 4 साल की मासूम से रेप, POSCO के तहत गिरफ्तार हुआ आरोपी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 4 साल की मासूम बलात्कार का शिकार हुई. दिल्ली के प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बापा नगर इलाके में मंगलवार को चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपी की पहचान दीपेश के रूप में हुई है. वह बच्ची के घर के पास जींस बनाने की फैक्ट्री में काम करता है. बच्ची अक्सर खेलते-खेलते वहां जाती थी. Delhi: गुरुग्राम में 13 साल की लड़की के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार ने किया रेप, हत्या के बाद माता-पिता को सुनाई झूठी कहानी.

आरोप है कि टॉफियां देने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को शक हुआ. बाद में लड़की ने घर के लोगों को घटना के बारे में बताया. प्रसाद नगर थाने में रेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

घटना के बाद लड़की के परिवार और आसपास के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी. पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POSCO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).