देश

Delhi: गुरुग्राम में 13 साल की लड़की के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार ने किया रेप, हत्या के बाद माता-पिता को सुनाई झूठी कहानी

मृतक लड़की के पिता के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि लड़की की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी और उस पर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव डाला. लेकिन पड़ोसियों के मना करने पर हमने ऐसा नहीं किया और पुलिस को मामले के जानकारी दी.

Delhi: गुरुग्राम में 13 साल की लड़की के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार ने किया रेप, हत्या के बाद माता-पिता को सुनाई झूठी कहानी
Stop Rape (File Image)

नई दिल्ली: गुरुग्राम (Gurugram) से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. यहां दिल्ली में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की के साथ उसके मकान मालिक के एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर बलात्कार किया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार मकान मालिक के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि वे मामले में मकान मालिक और उसकी पत्नी की कथित संलिप्तता की जांच कर रहे हैं. Delhi: नाले में सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश, हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और सास समेत सात गिरफ्तार.

मृतक लड़की के पिता के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि लड़की की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी और उस पर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव डाला. लेकिन पड़ोसियों के मना करने पर हमने ऐसा नहीं किया और पुलिस को मामले के जानकारी दी. पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची के चेहरे और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आई हैं और उसके साथ रेप किया गया है.

द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मृतक लड़की के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं. उन्होंने बताया कि पिछले महीने मकान मालिक की सिफारिश पर उन्होंने अपनी बेटी को गिरफ्तार आरोपी प्रवीण के साथ उसके घर गुरुग्राम में काम करने की अनुमति दी थी.

लड़की ने पिता ने FIR में कहा कि मकान मालिक की पत्नी ने हमें बताया कि उसके भाई की एक छोटी बेटी है और मेरी बेटी उसके साथ खेल सकती है और कुछ समय परिवार के साथ रह सकती है. वे उसे 17 जुलाई को ले गए.

लड़की के पिता ने कहा कि 23 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे उन्हें मकान मालिक का फोन आया कि उनकी बेटी की मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई है. चार घंटे बाद, मकान मालिक की पत्नी प्रवीण और दो अन्य लोग लड़की के शव को एक प्राइवेट एम्बुलेंस में दिल्ली ले आए.

लड़की के पिता ने बताया कि हम अंतिम संस्कार के लिए तैयार थे लेकिन हमारे पड़ोसियों ने हमें रोक दिया. उन्होंने हमें मेरी बेटी के शरीर की जांच करने के लिए कहा. हमने शव को देखा तो दंग रह गए. उसके चेहरे और पीठ पर चोट के निशान थे. हमें नहीं पता था कि वे उसे मार डालेंगे. हम डर गए और पुलिस को फोन किया.

बाबू जगजीवन राम अस्पताल के डॉक्टरों, जहां पोस्टमार्टम किया गया था उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि लड़की के निजी अंगों में हमला हुआ है. लड़की के प्राइवेट पार्ट्स पर हमले के निशान भी थे. पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया और मौत के बाद उसके शव को दिल्ली लाया गया.

लड़की की मां ने कहा मकान मालिक और उसकी पत्नी ने हमसे झूठ बोला. हमने उनका सम्मान किया और उन्होंने मेरी बेटी को मार डाला. मैं चाहती हूं कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए. रक्षा बंधन पर, मैंने उन्हें फोन किया और मुझे पता देने के लिए विनती की ताकि मैं अपनी बेटी को देख सकूं लेकिन उन्होंने मना कर दिया. काश, मुझे पता होता कि वे मेरी बेटी के साथ क्या कर रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).