Punjab Rape Case: 12 साल की नाबालिग लड़की से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म, दो युवकों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
पंजाब के हलका बल्लुआना के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
अबोहर, 11 अक्टूबर : पंजाब (Punjab) के हलका बल्लुआना के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म (Rape) के मामले में थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, गांव के ही दो युवकों ने करीब 12 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया. जब लड़की सात महीने की गर्भवती हो गई, तो यह मामला सामने आया. घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और किसी ने थाना सदर पुलिस को सूचित किया.
परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार सुबह दोनों युवकों को हिरासत में लिया, लेकिन दबाव में आकर मुख्य आरोपी को छोड़ दिया. इसके बाद मनदीप सिंह नाम के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. परिजन अबोहर के सिविल अस्पताल में लड़की का मेडिकल कराने पहुंचे हैं. पीड़िता ने बताया कि गांव के दोनों युवकों ने उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. इस घटना से परिवार और गांव में आक्रोश है. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद किया है. यह भी पढ़ें : इस पोस्ट की वजह से ब्लॉक हुआ अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट, सरकार ने झाड़ा पल्ला, सपा ने बोला हमला
फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया. एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है और नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है. दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान न्यायाधीश के समक्ष दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने दोनों आरोपियों के नाम बताए हैं. एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दूसरे युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़ित परिवार को पूरा न्याय दिलाने और सुरक्षा प्रदान करने का वादा भी किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2025 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

