Punjab: पंजाब पुलिस ने ड्रग रैकेट के किया भंडाफोड़, 84 लाख रुपये और कई लग्जरी वाहन जब्त
पंजाब पुलिस ने एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 48 किलोग्राम हेरोइन के मामले में गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 48 हजार रुपये, कई लग्जरी वाहन तथा एक ट्रक जब्त किया है.
चंडीगढ़, 12 मई : पंजाब पुलिस ने एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 48 किलोग्राम हेरोइन के मामले में गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 48 हजार रुपये, कई लग्जरी वाहन तथा एक ट्रक जब्त किया है.
राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी गिरोह में आपूर्तिकर्ता खरीददार और हवाला ऑपरेटरों की भूमिका में थे. पुलिस आयुक्त स्वपना शर्मा ने पुलिस टीम का नेतृत्व किया. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: तेजस्वी यादव
उन्होंने कहा, "48 किलोग्राम हेरोइन मामले में तारों को जोड़ते हुए तस्करी से कमाये गये 84 लाख रुपये, लग्जरी वाहनों और एक ट्रक की बरामदगी गिरोह के गिरफ्तार 13 सदस्यों से हुई है. वे ड्रग नेटवर्क में आपूर्तिकर्ता, खरीददार और हवाला ऑपरेटरों जैसी अलग-अलग भूमिकाओं में थे."
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

