Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को 400 आम आदमी क्लीनिक समर्पित करेंगे
पंजाब के लोगों को मुफ्त और उच्च श्रेणी का इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को 400 आम आदमी क्लीनिक (मोहल्ला क्लीनिक) लोगों को समर्पित करेंगे.
चंडीगढ़, 23 जनवरी : पंजाब के लोगों को मुफ्त और उच्च श्रेणी का इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) 27 जनवरी को 400 आम आदमी क्लीनिक (मोहल्ला क्लीनिक) लोगों को समर्पित करेंगे. इससे पहले उन्होंने 15 अगस्त को पहले चरण में बने 100 आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया था. अब 400 नए क्लीनिकों के पूरा होने के बाद पंजाब में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या 500 हो जाएगी.
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि उद्घाटन कार्यक्रम 27 जनवरी को अमृतसर में होगा. मुख्यमंत्री क्लिनिक का उद्घाटन करेंगे, जबकि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे. चीमा ने मीडिया से कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के एक साल के भीतर ही पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई है. यह भी पढ़ें: भाजपा ने मेरी छवि बिगाड़ने के लिए करोड़ों रुपये लगाये, लेकिन सच सामने आता है: राहुल गांधी
चुनाव से पहले केजरीवाल ने पंजाब की जनता को गारंटी दी थी कि अगर सरकार बनी तो पंजाब में मुफ्त इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे. उन्होंने कहा, "अब हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने सभी वादों को पूरा कर रहे हैं और राज्य को फिर से रंगला पंजाब बनाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं." बलबीर सिंह ने आम आदमी क्लीनिक की सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग आम आदमी क्लीनिक का लाभ उठा चुके हैं और तीन लाख से ज्यादा लोगों की नि:शुल्क जांच की जा चुकी है. साथ ही लोगों को दवाइयां भी मुफ्त में दी गईं.
उन्होंने कहा कि आप सरकार की पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब के लोगों को राज्य में मुफ्त शिक्षा और बेहतरीन इलाज मिले. मंत्री ने कहा, "जब आम लोगों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां और मुफ्त स्वास्थ्य जांच मिलेगी, तो उनका काफी पैसा बचेगा. वे इस पैसे का इस्तेमाल अपनी दैनिक जरूरतों के लिए करेंगे. इससे लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा. आम आदमी और समाज सही मायनों में तरक्की करेगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

